कलश यात्रा : बापू गंगादास जी की 7वी वरसी पर

by

23 से 29 जुलाई तक चलेगा समारोह
माहिलपुर – माहिलपुर में बापू गंगादास जी की 7वी वरसी पर 23 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक मनाई जा रही है इस अवसर पर डेरा बापू गंगादास जी से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा माहिलपुर के बाजार से होते हुए वापस डेरे पर पहुंचे। इस दौरान बाजार में दुकानदारों ने कलश यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए फल फ्रूट व जूस का लंगर लगाया। कलश यात्रा में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी व उनके साथियों ने विशेष रूप से उपस्थित हो कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री बापू गंगादास जी की 7वी वरसी पर 23 जुलाई से 28 जुलाई तक श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है और 29 जुलाई को पंजाब के मशहूर गायक अपने पेशकारी पेश करेंगे इस दौरान बापू गंगादास वेलफेयर सोसायटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर का प्रबंध किया गया है। कलश यात्रा पर बापू गंगादास वेलफेयर सोसायटी के प्रधान मनदीप सिंह बैंस, विक्की अग्निहोत्री, वरुण वाली, राहुल बाली, अनिल कुमार हांडा, जोगिंदर पाल पिंकी, गोपी बसरा, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, अमनदीप बैंस, परविंदर सिंह माहिलपुरी, शलिंदर सिंह काका, रविंद्र कुमार, केवल कृष्ण अरोड़ा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब-हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे किसान : हरियाणा पुलिस ने आज भी आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ :   सैकड़ों किसान बुधवार सुबह एक बार फिर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए पंजाब-हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे रहे। वहीं, अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी भीड़ को...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गरशंकर द्वारा लगाए गए पौधे: मट्टू

गढ़शंकर, 12 जुलाई : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर ने स्कूल स्टाफ और छात्रों के साथ सरकारी प्राथमिक विद्यालय, सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मट्टों में छायादार, फूलदार, फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

झंडा मार्च : 11 फरवरी को वित्त मंत्री के हलका बठिंडा और 16 फरवरी को मुख्य मंत्री के हलका चमकौर साहब में : सतीश राणा

चंडीगढ़। “पंजाब – यू.टी. मुलाज़ीम और पैंशनर्स सांझा फ्रंट की तरफ से 16 जनवरी की जालंधर कनवैन्शन के ऐलाननामे के अंतर्गत वित्त मंत्री स.मनप्रीत सिंह बादल के विरोध में विधान सभा हलका बठिंडा और...
article-image
पंजाब

पंजाब अनुसूचित जाति विकास एवं वित्त कारपोरेशन द्वारा आयोजित किया गया कर्जा वितरण समारोह मनीष तिवारी द्वारा बांटे गए 75.50 लाख रुपए के

रूपनगर: पंजाब अनुसूचित जातियों के विकास एवं वित्त कारपोरेशन द्वारा अपनी गोल्डन जुबली सालगिरह मनाने की श्रृंखला में रूपनगर में कर्ज वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 39 लाभपात्रों को कारपोरेशन द्वारा अलग-अलग...
Translate »
error: Content is protected !!