कश्मीर सिंह भज्जल अध्यक्ष बने : कुल हिंद किसान सभा के गढ़शंकर तहसील यूनिट के

by

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा का चालीसवां डेलीगेट इजलास तहसील गढ़शंकर के चक्क फुल्लू में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम किसान आंदोलन के 715 शहीद किसानों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। डेलीगेट इजलास की अगुवाई शेर जंगबहादुर ने की एवं ध्वजारोहण तहसील अध्यक्ष कश्मीर सिंह भज्जल ने किया।
इस मौके पर 15 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया गया। जिसमें कश्मीर सिंह भज्जल को अध्यक्ष, शेर जंगबहादुर सिंह को सचिव, प्रेम सिंह कोषाध्यक्ष, हरभजन सिंह अटवाल संयुक्त सचिव, होशियार सिंह गोल्डी उपाध्यक्ष, अच्छर सिंह संयुक्त सचिव एवं लाल सिंह, प्रेम सिंह, जोगा सिंह, गुरदयाल सिंह, रोशन सिंह, परमिन्द्र सिंह व शीतल सिंह को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। अध्यक्ष कश्मीर सिंह भज्जल ने कहा कि कुल हिंद किसान सभा का विस्तार गांव स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

अदालत ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

गुरुग्राम, 18 मई  : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवार को यहां की एक अदालत ने 100 करोड़ रुपये के कथित धनशोधन मामले में दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक...
article-image
पंजाब

पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : उत्तराखंड निवासी सहित 3 लोग चरस और चिट्टे के साथ गिरफ्तार

एएम नाथ । मंडी । जिला में पुलिस ने नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

मीनार-ए-बेगमपुरा व श्री गुरु रविदास मेमोरियल के अधूरे कार्य जल्द होंगे पूरे : जसवीर सिंह गढ़ी

पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने मीनार-ए-बेगमपुरा का किया दौरा गढ़शंकर/होशियारपुर, 13 फरवरी : पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज संत समाज के साथ मीनार-ए-बेगमपुरा, श्री खुरालगढ़ साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!