कश्मीर से पंजाब पढ़ने आए छात्राओं पर फूटा पहलगाम हमले का गुस्सा, हॉस्टल में घुसकर की गाली-गलौच और मारपीट

by
चंडीगढ़ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए पंजाब के मोहाली तथा पटियाला जिलों के कालेजों में आते हैं।
गुरुवार की रात मोहाली के खरड़ इलाके में कुछ स्थानीय छात्रों और कश्मीरी छात्रों के बीच झड़प हुई है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कश्मीरी छात्रों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। एनएसयूआई पंजाब के अध्यक्ष ईशरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को कश्मीरी छात्रों से मुलाकात के बाद बताया कि कश्मीर से यहां पढ़ाई के लिए आई हुई छात्राओं ने उन्हें बताया कि पहलगाम घटना के बाद स्थानीय लोग उसके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं।
छात्राओं ने बताया कि जैसे ही वह अपने कमरे में पहुंची, स्थानीय लोगों ने उसका दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। जब उसने दरवाजा खोला, तो वे उसे हमले के लिए जिम्मेदार ठहराने लगे। वे उसे आतंकवादी कहने लगे। उसने अपने संगठनों से संपर्क किया। ईशरप्रीत सिंह ने कहा कि यह युवती हमारी बहन है। इसकी हर संभव मदद की जाएगी।
इसी दौरान, मोहाली जिले के डेराबस्सी स्थित एक निजी कालेज में पंजाब व कश्मीरी छात्रों के बीच हाथापाई की घटना हो गई। गुरुवार को क्रिकेट मैच के दौरान हुआ विवाद पूरा दिन चलता रहा। देररात फिर से छात्रों के बीच मारपीट हो गई। कालेज प्रबंधकों द्वारा सूचित करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत किया।
मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि दो घटनाओं के सामने आने के बाद जिले के सभी निजी कालेजों तथा विश्वविद्यालयों के प्रबंधकों से पुलिस लगातार संपर्क कर रही है। पुलिस की पीसीआर गाडिय़ों को कालेजों के बाहर तैनात कर दिया गया है। निजी पीजी और छात्रावास क्षेत्रों में भी पुलिस गश्त की जा रही है। जिन कालेजों में जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं वहां पुलिस के साथ मिलकर वाट्सप ग्रुप बनाए गए हैं ताकि किसी प्रकार की घटना के बारे में तुरंत पता चल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरिद्वार में सतगुरु रविदास जी का 648वां प्रकाश पर्व श्रदापूर्वक मनाया

होशियारपुर/हरिद्वार/ गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब के नेतृत्व में सतगुरु रविदास महाराज जी का 648वां प्रकाश पर्व निर्मला छावनी आश्रम, हरिद्वार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।...
article-image
पंजाब

श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे : स्पष्टीकरण देने अकाल तख्त पहुंचे मनप्रीत बादल और सुच्चा सिंह लंगाह

अमृतसर  :  श्री अकाल तख्त साहिब से पंज सिंह साहिब द्वारा जारी आदेश के अनुसार तत्कालीन अकाली सरकारों के कैबिनेट मंत्रियों को एक मामले में स्पष्टीकरण देने के आदेश के बाद आज पूर्व मंत्री...
article-image
पंजाब , समाचार

कोरोना बैरीयर समेत लोगों को बेहतर सेवाएं देने वालों किया सम्मानित,संजे साहनी ने लड़कियों की लोहड़ी डाली

नंगल–  ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी ने अपने वार्ड में कुडिय़ां दी लोहड़ी नामक समागम करके नई जन्मी 75 लड़कियों की लोहड़ी डाली। इस दौरान साहनी ने लड़कियों को आकर्षित तोफे देकर सम्मानित किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया गया प्रशिक्षण : ग्राम विकास को नए आयाम दें पंचायत प्रतिनिधि : उपायुक्त

ऊना, 20 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की धुरी हैं,...
Translate »
error: Content is protected !!