काँगड़ा पुलिस ने कुल्लू से दबोचा चरस तस्करी का मुख्य सरगना, काेर्ट से मिला 5 दिन का रिमांड

by

एएम नाथ। धर्मशाला : देहरा पुलिस ने बीते दिनों देहरा के ढलियारा में एक व्यक्ति से पकड़ी गई चरस के मामले में कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के मुख्य सरगना को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस मामले अब तक यह तीसरी गिरफ्तारी है। शुक्रवार को देहरा पुलिस ने चरस तस्करी के मुख्य सरगना पदम सिंह (30) निवासी घड़ियाल, डाकघर बठाड़, तहसील बंजार व जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया है। देहरा पुलिस की टीम शुक्रवार दोपहर बाद आरोपित को देहरा लेकर पहुंची और फिर सिविल अस्पताल देहरा में मेडिकल करवाने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन का पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

बता दें कि बीते 22 नवम्बर को देहरा पुलिस ने ढलियारा के गांव सूरजपुर में रामपाल नामक व्यक्ति के घर में दबिश देकर 3 किलो 628 ग्राम चरस बरामद की थी। रामपाल से पूछताछ के बाद देहरा के सुकाहर से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को न्यायालय से 29 नवम्बर तक पुलिस रिमांड मिला था। इन दोनों से पूछताछ के आधार पर देहरा पुलिस ने चरस के मामले से जुड़े मुख्य सरगना को जिला कुल्लू से गिरफ्तार किया है। देहरा का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी राजकुमार ने बताया कि चरस मामले में मुख्य सरगना को देहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आराेपी काे न्यायालय में पेश करने पर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को निःशुल्क मिलेंगे एलपीजी गैस कनेक्शन: मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा, फरवरी 20 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत जिला में पात्र परिवारों की महिलाओं को नए निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी : बाबा माई दास सदन में आधुनिक संग्रहालय बनाने को कवायद शुरू

चिंतपूर्णी : 20 जुलाईः मां चिंतपूर्णी के लाखों भक्तों को यहां पर आधुनिक सुख-सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनके अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट निरंतर प्रयास कर रहा है। मां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धामी पब्लिक स्कूल मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

शिमला 25 सितंबर – नेहरू युवा केंद्र शिमला , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार के सौजन्य से आज धामी पब्लिक स्कूल मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम करवाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में 23 हजार किसान 4812 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे हैं प्राकृतिक खेती : DC मुकेश रेपसवाल

किसानों की आय व उत्पाद में वृद्धि हो मुख्य लक्ष्य : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा, 19 फरवरी :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल कि अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में...
Translate »
error: Content is protected !!