कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने नामांकन पत्र भरा

by

एएम नाथ।  धर्मशाला, 10 मई :  कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भरा। भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विपिन परमार व विधायक पवन काजल भी इस दौरान उनके साथ रहे।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजीव भारद्वाज ने कहा कि नरेंद्र मोदी व भाजपा के लिए जनमानस के चेहरे पर तेज साफ देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र की जनता ने यह निर्णय कर लिया है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधान मंत्री बनें। उन्होंने कहा कि चम्बा जिला पिछड़े क्षेत्रों में शुमार था परंतु अब नही है। अब यह आकांक्षी जिला है, इसके लिए मैं नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। जिला चम्बा को शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास सहित जो-जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी वे मिली हैं तथा जो कमी रही है उसे आने वाले समय में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं जमीन से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता हूं जिसने बूथ स्तर से अपना कार्य शुरु किया था। कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के बयानों को लेकर उन्होंने कहा कि मैं जमीन से जूड़ा हुआ नेता हूं तथा वे हवा में उड़ने वाले नेता हैं। इससे पहले सभी भाजपा नेता पुलिस मैदान में सुबह एकत्रित हुए और करीब साढ़े 11 बजे डीसी कार्यालय में पहुंच कर कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट के प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव संधवां में दरबार के गद्दीनशीन संत तारा चंद की अगुवाई में देश-विदेश की संगतों के सहयोग गांव संधवां में मेला करवाया

बहिराम 18 मार्च : साईं लोगों की याद में गांव संधवां में दरबार के गद्दीनशीन संत तारा चंद की अगुवाई में देश-विदेश की संगतों के सहयोग से मेले के पहले दिन अखंड पाठ साहिब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

“किन्नर कैलाश” यात्रा के दौरान 2 श्रद्धालुओं की मौत, 800 से ज्यादा रेस्क्यू, अभियान जारी

एएम नाथ। किन्नौर : किन्नौर जिला की दुर्गम किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान एक दुःखद हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बीते सोमवार देर शाम यात्रा मार्ग पर स्थित गुफा के...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित 

गढ़शंकर, 3 नवंबर :  दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक सभा के अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय गांधी पार्क कार्यालय साहित्य सभा एवं स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी...
Translate »
error: Content is protected !!