कांगड़ा जिला में विभिन्न योजनाओं के तहत 13500 महिलाएं लाभांवित: पठानिया

by

सल्ली में पौषण माह पर शगुन योजना के तहत 14 लाभार्थियों को दिए चेक , विधायक ने पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन
धर्मशाला, शाहपुर 29 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जिला काँगड़ा में लगभग 13500 महिला लाभार्थियों को 6 करोड़ 60 लाख की सहायता राशि विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदान की गई है । बेटी है अनमोल कार्यक्रम के अंतर्गत बीपीएल परिवार में जन्मी 1420 बेटियों को 21 हजार रुपये की दर से कुल 2 करोड़ 98 लाख की राशि प्रदान की गई है । शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग काँगड़ा के तत्वावधान में शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत सल्ली में पोषणमाह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विधायक केवल पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने बेटी है अनमोल के अंतर्गत 21 बेटियों के नाम कुल 5 लाख 37 हजार की एफडी तथा मुख्यमंत्री शगुन योजना 14 पात्र लाभार्थियों को 4 लाख 34 हजार की चेक भेंट किए । इसके साथ ही 38 आपदा से प्रभावित परिवारों को 23 लाख 18 हजार 500 रुपये की राहत राशि वितरित की।
इससे पहले सीडीपीओ रैत सन्तोष ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा ने भी अपने विचार रखे । आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर गीत संगीत के माध्यम से विभाग की विभिन्न गतिविधियों बारे आमजन को सन्देश दिया । रजोल कला मंच ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक केवल पठानिया ने पोषण अभियान के अंतर्गत लगाई गई खाद्य व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया । जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने मुख्यातिथि का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीडीपीओ रैत , वरिष्ठ सहायक, रैत खण्ड की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायकों ने आपदा राहत के लिए एक लाख का चेक भी विधायक को भेंट किया ।स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य केम्प का आयोजन भी किया गया था इसमें लगभग 51 नागरिकों के बीपी, शुगर, एचबीओ इत्यादि टेस्ट भी किये गए ।इस अवसर पर एसडीएम करतार चंद,वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य डीडी शर्मा, मीडिया प्रभारी विनय, अधिशासी अभियंता विद्युत अमन चौधरी, अधिशासी अभियंता गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा, चिकित्सक तथा पैरा मेडिकल स्टाफ,बीडीसी सदस्य सुमन तथा मनोज, निर्मल, राकेश, सुरेंद्र महाजन , धारकंडी क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि तथा आमजन उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस और समर्थ अभियान पर गगरेट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला में जलभराव, भूस्खलन एवं सुरक्षित निर्माण पर हुई चर्चा रोहित जसवाल।  ऊना, 17 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण, शिमला के दिशा-निर्देशानुसार आज (शुक्रवार) को होटल हेवन हाइट्स, गगरेट में अंतर्राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान, सहारा, शगुन, कन्यादान योजनाएं संसाधन लुटाना नहीं, सरकार का फ़र्ज़ : जयराम ठाकुर

थाची में बोले नेता प्रतिपक्ष पहली बार आई है ताला लगाने वाली सरकार चहेतों को जमकर एक्सटेंशन लेकिन कर्मचारियों का रेगुलराइजेशन नहीं हमने अनुबंध के समय को घटाकर दो साल किया, सुक्खू सरकार ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 साल में सबसे भीषण बाढ़ : पंजाब में 2.56 लाख लोग बाढ़ की चपेट में , 29 लोगो की हो चुकी मौत, पशु पानी बह रहे, घरों की छतों पर टेंटों में गुजर रहे लोग रातें

चंडीगढ़ :  पंजाब भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। पंजाब के 9 जिले इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। गेंहू और चावल की उच्च उत्पादकता के कारण पंजाब को भारत अन्नदाता कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र गैला में 25 बच्चे स्वर्ण प्राशन से लाभान्वित

एएम नाथ। चम्बा :. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आज 20 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्र गैला पंचायत हरिपुर वृत सरोल, चंबा में बच्चों को स्वर्ण प्राशन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन, जिला मिशन...
Translate »
error: Content is protected !!