कांगड़ा में अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

by
एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा जिला पुलिस अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार कर फतेहपुर थाने में लाया है।
वीडियो कॉल कर उसका अश्लील वीडियो……
मिली जानकारी के अनुसार गिरोह ने मचोट के 21 वर्षीय मनीष राणा को वीडियो कॉल कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और उसका वीडियो सोशल साइट्स पर अपलोड करने की धमकी दे रहे थे। युवक मनीष राणा ने बेइज्जती के डर से उनके खाते में 11 हजार रुपये की राशि भी ट्रांसफर कर दी थी, लेकिन बदमाश दोबारा पैसे मांग रहे थे। परेशान होकर युवक ने एक जनवरी 2024 को अपने मोबाइल पर सुसाइड नोट लिखकर अपने चाचा को व्हाट्सएप पर भेजकर आत्महत्या कर ली थी। युवक का शव जंगल में मिला था।
दो युवकों को गिरफ्तार कर फतेहपुर…   पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर थाने में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर राजस्थान से दो युवकों पंकज और सचिन को गिरफ्तार कर फतेहपुर थाने में लाया था। डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि मच्छोट के युवक मनीष राणा ने 1 जनवरी 2024 को यौन उत्पीड़न के बाद आत्महत्या कर ली थी, जिस पर
पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस राजस्थान से दो युवकों को गिरफ्तार कर फतेहपुर ले आई है। दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनसे कड़ी पूछताछ के बाद गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ा जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन

मंडी, 24 दिसंबर।   जिला प्रशासन मंडी की ओर से जिले में सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर”-2025 का आयोजन 19 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2025 तक किया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत अतिरिक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग – बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला खबर आई है।यहां मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई। वोट देने आए एक शख्स ने वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी और...
article-image
पंजाब

भारतीय इंकलाबी माक्र्सवादी पार्टी (आएमपीआई) तहसील कमेटी गढ़शंकर की विशेष बैठक संपन्न

गढ़शंकर :28 जुलाई : आज यहां भारतीय इंकलाबी माक्र्सवादी पार्टी (आएमपीआई) तहसील कमेटी गढ़शंकर की विशेष बैठक पार्टी के तहसील अध्यक्ष कामरेड शादी राम कपूर की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। तहसील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीसी के तीनों विंग शुरू करने वाला प्रदेश का पहला महाविद्यालय बना बंगाणाः वीरेंद्र कंवर

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा प्रदेश का पहला ऐसा कॉलेज बन गया है, जहां पर...
Translate »
error: Content is protected !!