कांग्रेस एस सी डिपार्टमेंट द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी गोमर की अध्यक्षता में आदि धर्म का स्थापना दिवस मनाया

by

गढ़शंकर :  कांग्रेस एस सी डिपार्टमेंट द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी गोमर की अध्यक्षता में आदि धर्म मिशन के संस्थापक बाबू मंगू राम के पैतृक गांव मुगगोवाल में आदि धर्म का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंकज कृपाल एडवोकेट विशेष तौर पर शामिल हुए। यामिनी गोमर, पंकज कृपाल एडवोकेट तथा जिला कांग्रेस एस सी डिपार्टमेंट होशियारपुर के अध्यक्ष बलविंदर बिट्टू ने बाबू मंगू राम की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर यामिनी गोमर तथा पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि बाबू मंगू राम महान स्वतंत्रता संग्रामी थे। उन्होंने कहा कि बाबू मंगू राम ने दलित समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाई तथा आदि धर्म समाज की स्थापना कर दलित वर्ग को नई पहचान दी। उन्होंने समाज में ऊँच नीच को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए। इस अवसर पर जगतार सिंह साधोवाल, सुरिंदर शैंकी, राज कुमार, रोहित पोसी, आदि उपस्थित हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सब्जी मंडी के पास व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल

गढ़शंकर।शहर और उसके आसपास युवकों के शव मिलने से गढ़शंकर कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले शाहपुर घाटी में नंगल की ओर जाने वाली सड़क पर एक युवक का...
article-image
पंजाब

7वीं की स्टूडेंट पिता का रिवॉल्वर लेकर स्कूल पहुंची : स्कूल बैग से रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरू किया तो कक्षा में फैल गई दहशत

भिखीविंड :  क्लासमेट से एक दिन पहले कक्षा में झगड़ा हुआ तो सातवीं कक्षा में पढ़ती छात्रा अगले दिन पिता का लोडेड रिवाल्वर लेकर स्कूल पहुंच गई। छात्रा ने दोपहर एक बजे जब कक्षा...
article-image
पंजाब

कैप्टन के दावे झूठ के पुलंदा : सुरिंदर सिंह राठा

 गढ़शंकर – गढ़शंकर में बंगा चौक पर लगाये धरने को संबोधित करते हुए अकाली दल के जिलाध्यक्ष सुरिंदर सिंह राठा, राजिंदर सिंह शूका, हरजीत सिंह भातपुर, बूटा सिंह अलीपुर, हरप्रीत सिंह बेदी ने कहा...
article-image
पंजाब

वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को/राज पाल रावल सीजेएम

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर, मोहाली के दिशा निर्देशों पर जिला स्तरीय और सब डिवीजन स्तरीय वर्ष 2025 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च 2025...
Translate »
error: Content is protected !!