कांग्रेस 2027 के लिए ऐसा घोषणापत्र तैयार करेगी…जिसमें समाज के हर वर्ग की राय शामिल होगी : सांसद अमर सिंह

by

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपना जन घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सांसद डॉ. अमर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ऐसा घोषणापत्र तैयार करेगी, जिसमें समाज के हर वर्ग की राय शामिल होगी और जिसे लेकर जनता के बीच भरोसा पैदा हो।

इसके साथ ही, उन्होंने दावा किया कि पंजाब में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। डॉ. अमर सिंह ने बताया कि घोषणापत्र समिति की बैठक हाल ही में ऑनलाइन माध्यम से हुई। पंजाब बंद होने के कारण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई। बैठक में उनके अलावा अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से विधायक एवं पूर्व मंत्री परगट सिंह और पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज शामिल हुए। समिति के सदस्य सुखजिंदर सिंह रंधावा विदेश में होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके।

घोषणापत्र तैयार करने पर हुई चर्चा

उन्होंने कहा कि बैठक में घोषणापत्र तैयार करने की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि घोषणापत्र केवल पार्टी का दस्तावेज न होकर पंजाब के आम लोगों की अपेक्षाओं और सुझावों का प्रतिबिंब बने। इसके लिए किसान, मजदूर, कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, सेना से जुड़े लोग, उद्योग जगत, विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षाविद, सामाजिक संस्थाएं और अर्थशास्त्रियों समेत विभिन्न वर्गों से बातचीत की जाएगी। अमर सिंह ने कहा कि पार्टी पहले बड़े शहरों और प्रमुख क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद करेगी और इसके बाद व्यापक स्तर पर सुझाव जुटाए जाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी राय ली जाएगी। घोषणापत्र को ऐसा क्रेडिबल डॉक्यूमेंट बनाया जाएगा, जिसमें किए गए वादे व्यावहारिक और पूरे किए जा सकने वाले हों, ताकि लोगों को विश्वास हो कि कांग्रेस जो कह रही है, उसे लागू भी किया जा सकता है।

अकाली-बीजेपी गठबंधन से नहीं पड़ेगा फर्क

शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि दोनों दल पहले भी गठबंधन में रह चुके हैं और कांग्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी दोनों दल साथ थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें चुनाव में चुनौती दी और कई जगह उनके उम्मीदवारों को हराया। यदि अकाली दल और भाजपा फिर साथ आते हैं तो उन्हें जनता के सवालों का जवाब देना होगा। खासकर किसान आंदोलन के दौरान किसानों की मौत और एमएसपी जैसे मुद्दों पर दोनों दलों के रुख को लेकर जनता सवाल करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन सौ नशीली गोलीयों सहित दो युवक ग्रिफतार, बाईक चोरी के आरोप में भी एक युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुिलस ने गशत दौरान दो एक्टिवा स्वार युवकों को तीन सौ नशीली गोलीयों सहित ग्रिफतार कर एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया। जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी...
article-image
पंजाब

पत्रकार राकेश बशिष्ट के बड़े भाई स्वर्गीय विपन शर्मा को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक और धार्मिक संगठन के प्रतिनिधियों ने किए श्रद्धासुमन भेंट

गढ़शंकर : पत्रकार राकेश कुमार वशिष्ट के बड़े भाई विपन कुमार इस दुनिया को 5 अगस्त को अलविदा कह गए थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गरूड़ पुराण का भोग कज दीप कलोनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IBPS Clerk Vacancy 2026 : 11 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने साल 2026 के लिए CRP CSA-XVI के तहत क्लर्क (कस्टमर सर्विस...
Translate »
error: Content is protected !!