कांग्रेस का सरकार बनाने के लिए प्लान तैयार…. एक साथ यात्रा करेंगे नेता : कांग्रेस के नेता लोगों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे

by

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई। इस हार के बाद पार्टी ने हार की मुख्य वजह आंतरिक गुटबाजी को माना। चुनाव से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई थी।

ऐसा ही कुछ पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस में दिख रहा था। राज्य यूनिट के तमाम बड़े नेताओं के बीच खिंचतान जारी थी। इस बीच कांग्रेस नेतृत्व ने दिल्ली में मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में भी गुटबाजी की खबरें सुर्खियों में रही। अब जानकारी सामने आ रही है कि पार्टी की गुटबाजी खत्म करने के लिए राहुल गांधी खुद मैदान में उतरने वाले हैं और पूरी कांग्रेस को साथ लेकर यात्रा करने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जनता के बीच जाने का प्लान तैयार कर लिया है। इस प्लान के तहत पार्टी सभी 117 सीटों पर एक यात्रा करने वाले हैं। इस यात्रा की खास बात यह होगी की कांग्रेस पार्टी के राज्य यूनिट के तमाम नेता इस यात्रा में एक साथ दिखाई देंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी खुद यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। पार्टी इससे एकजुटता का संदेश देना चाहती है।

एक गाड़ी में सवार होंगे कांग्रेसी : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस के इस प्लान के बारे में संकेत देते हुए कहा, ‘100 प्रतिशत आपको 2-3 दिन में कांग्रेस के नेता, चन्नी साहब से लेकर, बाजवा से लेकर, रंधावा, राणा गुरजीत समेत सारे एक गाड़ी में दिखाई देंगे। सब आपके जिले में आकर आपसे बातचीत करके जाएंगे।’ गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी के लिए गुटबाजी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। राहुल गांधी ने अपने पिछले दौरे में मंच से ही नेताओं को गुटबाजी से बचने की सलाह दी थी।

राहुल गांधी ने यात्रा को मंजूरी दी :  बीते दिनों कांग्रेस ने पंजाब को लेकर दिल्ली में मंथन किया था। इसमें पंजाब कांग्रेस के नेताओं को भी शामिल किया गया था। इसके बाद प्रभारी और आलाकमान के बीच मीटिंग हुई और रणनीति पर मुहर लगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और वह स्वयं इस यात्रा को हरी झंडी दिखा सकते हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस पहल से कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच कांग्रेस की एकजुट छवि पेश करने में मदद मिलेगी।

क्या होगा यात्रा का प्लान? बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस ने ही इस तरह के कार्यक्रम को करने के लिए आलाकमान को प्रस्ताव दिया था। इसके बाद अब राहुल गांधी ने इसको मंजूरी दे दी है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इस यात्रा का शेड्यूल और प्लान शेयर नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि यह प्रस्तावित यात्रा हर रोज बस से तीन से चार विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। इस दौरान कांग्रेस के नेता लोगों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि यह अभियान आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनाला में बहाल हुआ एनएच, कुल्लू की तरफ निकाले जा रहे वाहनः डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ । मंडी, 28 अगस्त। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास बुधबार रात भूस्खलन से बंद हुआ सड़क मार्ग को कुल्लू की ओर बहाल कर दिया गया है। यहां फंसे वाहनों को...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय एन.एस.एस. कैंप शुरू : भाई मोहकम सिंह ग्रुप को पूरे दिन सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए सम्मानित

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर एनएसएस इकाई ने ‘युवा मेरे भारत के लिए और युवा डिजिटल साक्षरता के लिए’ विषय पर समर्पित सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया। एस। कैंप...
article-image
पंजाब , समाचार

काग्रेस में कोई झगड़ा नहीं , 2022 मेें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का फिर से बनना तय: सांसद तिवारी

डायलसिस केंद्र के निर्माण कार्य का किया मुयाअना और शहर के विकास के लिए पार्षदों से की चर्चा भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: संप्रदाय ताकतों व देश के आर्थिक ढाचें को तवाह करने वाली ताकतों से...
article-image
पंजाब

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो होशियारपुर द्वारा दी जा रही निशुल्क सुविधाओं का अभ्यर्थी अधिक से अधिक लाभ उठाएं : रमनदीप कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो होशियारपुर द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए अनेक प्रयास...
Translate »
error: Content is protected !!