कांग्रेस के लोगों को इटालियन राजमाता की गुलामी करने की आदत पड़ी हुई : जब अपनी बहन बेटी की बात आती है तो अभद्र टिप्पणी करते – कंगना रनौत

by

कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को इटालियन राजमाता की गुलामी करने की आदत पड़ी हुई है। इटालियन लोगों की गुलामी करने से इनको कोई दुख नहीं होता है। जब अपनी बहन बेटी की बात आती है तो अभद्र टिप्पणी करते हैं। मुझे कहते हैं कि जब मेकअप करती है तो सुंदर लगती है। बिना मेकअप अच्छी नहीं लगती है। कंगना रनौत शुक्रवार को कुल्लू जिला के जगातखाना में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मंडी के बहन बेटियों का क्या भाव है। इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा। ऐसे दुष्ट लोगों को एक तमाचा लगाना है।

                           विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने धोखा खाया है। उस दौरान कांग्रेस ने कई झूठे वादे किए थे। 1500 रुपये देने और गोबर खरीद करने की बात कही है। अब फिर से फार्म भरने का कार्य शुरू कर दिया है। कंगना ने कहा कि जयराम ने पांच साल तक सरकार चलाई सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार तो पांच महीने में ही डोल गई। कांग्रेस की पूरी पार्टी परिवाद से ग्रस्त है। यह लोग सत्ता से चिपके हुए हैं। विक्रमादित्य सिंह के पिता छह बार मुख्यमंत्री और सांसद भी रहे। छह बार इनके ही परिवार से सांसद रहे। ऐसी कैसी सत्ता की भूख है। खुद विधायक बने है और अब सांसद बनने की होड़ में है क्या कांग्रेस में कोई और युवा नहीं है। कांग्रेस की ठग और भ्रष्ट नीति है।

दूसरी ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो एक बार खाना खाते है और अपनी जेब में एक रुपये भी नहीं रखते हैं। जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से लेकर आज तक देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युग पुरुष के रूप में देश सेवा के लिए बने हैं। भाजपा में सामान्य परिवार के लोग ही ऐसे बड़े पदों पर पहुंचे हैं। हम लोग कोई राजवाड़ा शाही से नहीं है।  विक्रमादित्य सिंह ने स्वयं तो कुछ किया नहीं अपने माता पिता के नाम का श्रेय ले रहे हैं। एक साधारण परिवार की महिला राष्ट्रपति बनी है। कांग्रेस नेता राष्ट्रपति के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। 2029 के चुनाव में 22 महिलाएं प्रत्याशी होगी। उस समय साधारण ग्रामीण परिवार की बेटियां लोकसभा और विधानसभा में जाकर बैठेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को होने जा रहे ‘ईट राइट मेला’ में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अपराह्न 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाय वाले के ठिकाने पर छापा : 1.05 करोड़, 344 ग्राम सोना और 85 ATM कार्ड, 75 पासबुक…साइबर ठगी का खुलासा

रांची  : बिहार में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क पुलिस की गिरफ्त में आया हैं. गोपालगंज पुलिस ने एक चाय दुकानदार के घर से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद किए हैं. इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली के 6 गांवों में समग्र विकास की नई पहल, उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ….सितंबर में होगी बल्क ड्रग पार्क की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जस्वाल : हरोली (ऊना) , 8 जुलाई. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के नंगल कलां में नेस्ले इंडिया एवं एस.एम. सहगल फाउंडेशन के सहयोग से एकीकृत ग्रामीण विकास परियोजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतू, 24 अगस्त तक आवेदन आमन्त्रित

एएम नाथ। बिलासपुर 13 अगस्त- बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सुनिल कुमार ने जानकारी दी कि आंगनवाडी केन्द्रों में रिक्त आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पद भरने हेतू, इच्छुक स्थानीय महिलाओं से 24 अगस्त...
Translate »
error: Content is protected !!