कांग्रेस के स्टार प्रचारक व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के पक्ष में किया चुनाव प्रचार, मांगे वोट

by

एएम नाथ। शिमला :
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव प्रचार पर हैं। यहां से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा उम्मीदवार राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को रायबरेली के शिवगढ़-सीवान, पाहो- हरचंदपुर, पहुरी, बंदेई, लालगंज बाजार, अमावा इत्यादि जगह नुक्कड़ सभाएं कर राहुल के लिए वोट मांगे। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने जनता को सबसे बड़ी ताकत वोट का अधिकार दिया है। सुंदर भविष्य की नींव रखने के लिए अपने वोट का सही इस्तेमाल करें। यह वोट की ही ताकत है कि बड़े-बड़े नेता, मुख्यमंत्री व मंत्री आपके पास वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। राष्ट्रीय नेताओं का कोई प्रदेश या स्थायी सीट नहीं होती, वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं। आज राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ने आए हैं, पहले उनकी माताजी सोनिया गांधी आपकी सांसद रहीं। उन्होंने रायबरेली में आपके लिए बहुत कुछ किया है। अब राहुल गांधी आपकी सेवा करने आये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदानों का रहा है। देश के दो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये। देश में जब सुई नहीं बनती थी तब देश की कमान कांग्रेस ने संभाली और राष्ट्र को नई दिशा देते हुए अपने पैरों पर खड़ा कर आत्मनिर्भर बनाया। आज देश विकसित होने की तरफ बढ़ रहा है तो उसकी मजबूत नींव कांग्रेस पार्टी ने रखी है। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा के बहकावे में न आएं, कांग्रेस पार्टी ने अपने न्याय पत्र में आम जनता से अनेक वादे किए हैं, जिनसे वास्तव में देश के हालात बदलेंगे।
मुख्यमंत्री ने नुक्कड़ सभाओं में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से किये कार्यों व शुरू की गई नई योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने एक आम व गरीब घर के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है। कांग्रेस पार्टी ही आम आदमी की हितैषी है। हमारी सरकार ने 1.36 लाख कर्मियों को ओपीएस दी, 4000 बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बनाया, 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन शुरू की, 1.15 लाख विधवा महिलाओं के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं, 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज दिया जा रहा है, दूध पर एमएससी दे रहे हैं, पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम शुरू किया है। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। हिमाचल में 15 महीने के कार्यकाल में 10 में से 6 गारंटियों को पूरा किया जा चुका है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला परिषद की 25 में से 22 सीटों पर आप व 3 पर कांग्रेस ने की जीत हासिल :  पंचायत समिति की 191 सीटों में से 127 पर आप, 39 पर कांग्रेस, 12 पर भाजपा, 9 पर शिअद, 1 बसपा व 3 पर आजाद प्रत्याशी रहे विजयी

होशियारपुर, 18 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग, पंजाब की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 17 दिसंबर सुबह 8 बजे से जिले के सभी दस ब्लाकों में जिला परिषद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘शो रद्द कर दो वरना.’ दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी तत्वों से खुली धमकी, ताल सकता है कॉन्सर्ट

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक और सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर हैं। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हालिया धमकियों के बाद, कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चार शव निकाले आज एन.डी.आर.एफ द्वारा कम्पनी प्रागंण से : झाड़माजरी स्थित कम्पनी में राहत एवं बचाव कार्य जारी

एएम नाथ । सोलन( बद्दी)-  ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी के झाड़माजरी स्थित एन.आर. एरोमा कम्पनी में कार्यान्वित किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एन.डी.आर.एफ द्वारा कम्पनी प्रागंण से आज...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में लंगर लगाने के लिए गढ़शंकर से सेवादार रवाना

गढ़शंकर । माता रानी के पवित्र नवरात्रों के शुभ अवसर पर श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में स्थित बाबा बालक नाथ जी मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!