कांग्रेस को सुरेश चंदेल ने दिया झटका:पार्टी का हाथ छोड़ फिर से भाजपा में

by

शिमला : हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर रैली से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। भाजपा से तीन बार सांसद रह चुके और कांग्रेस नेता सुरेश चन्देल ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और सर्किट हाउस बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महासचिव त्रिलोक जम्वाल और संगठन सचिव पवन राणा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। सुरेश चंदेल कि 3 साल बाद घर वापसी हुई है। उन्होंने 2019 में कांग्रेस को जॉइन किया था। सुरेश चंदेल ने अपने परिवार में वापस आने पर बेहद खुशी व्यक्त की।
सुरेश चंदेल के फिर से भाजपा ज्वाइन करने पर नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सुरेश चंदेल को घर वापसी पर बधाई दी। यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगले 48 घंटे इन राज्यों के लिए भारी : आसमान से बरसेगी आफत की बारिश.. IMD ने जारी कर दिया रेड अलर्ट

उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ों में बारिश का रौद्र रूप जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 26 फरवरी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिला स्तरीय व निर्वाचन क्षेत्रवार स्तरीय मास्टर ट्रेनर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला में श्रीमद्भागवत कथा सातवां दिन : कथावाचक ऋषि गौतम द्वारा भगवान की दामोदर लीला, श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को ऊँगली पर धारण करना प्रसंग सुनाए।

राधा कृष्ण महाराज की झांकी निकाली गई, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी,कस्टम नारकोटिक्स विशाल चौधरी मौजूद रहे। बद्दी, 15 जून (तारा) : बद्दी उपमण्डल के गुल्लरवाला के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर परिसर में पंचायत के समस्त ग्रामवासियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने प्रवासी मजदूरों को बांटे मास्क

ऊना: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने गत देर सांय ऊना जिला के बसाल गांव में स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को रेड क्रॉस सोसाइटी व चाइल्डलाइन द्वारा बनाए गए कपड़े के मास्क...
Translate »
error: Content is protected !!