कांग्रेस छोडऩे के बाद सुनील जाखड़ कर सकते हैं बड़ा धमाका

by

जालंधर : पंजाब के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ कांग्रेस पार्टी को छोडऩे के बाद नई सियासी पारी शुरू करने की तैयारी में हैं। जिसके लिए सोमवार को अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। यहां उनकी भाजपा या आम आदमी पार्टी के नेताओं से मुलाकात हो सकती है। परंतु औपचारिक तौर पर जाखड़ के करीबी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
सुनील जाखड़ ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोडऩे के संकेत दे दिए थे और उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगा लगा दिया था। राष्ट्रवाद को लेकर भाजपा की नीति हमेशा स्पष्ट रही है। वहीं आम आदमी पार्टी भी जगह-जगह चुनाव प्रचार में तिरंगे का सहारा लेती है। ऐसे में गेंद किस पाले में गिरेगी, को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
जाखड़ की भाजपा में एंट्री में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह मध्यस्थ बन सकते हैं। इसकी वजह जाखड़ का कैप्टन के करीबी होना है। कैप्टन के सीएम रहते जाखड़ पंजाब में कांग्रेस के प्रधान थे। इस वक्त कैप्टन भाजपा के साथ गठबंधन में हैं।

वर्णनीय है कि सुनील जाखड़ ने कांग्रेस छोडऩे से पहले पार्टी नेताओं पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है। राहुल गांधी फैसले नहीं लेते। उन्हें दोस्त और दुश्मन की पहचान करनी चाहिए। जाखड़ ने अंबिका सोनी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में ज्यादातर कांग्रेस इंचार्ज सोनी की ही कठपुतली बनकर काम करते रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर वार्ड नंबर 1 में बरसाती पानी की निकासी न होने का मामला खन्ना ने प्रदेश मानवाधिकार आयोग में दायर की याचिका

गढ़शंकर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने गढ़शंकर के वार्ड नंबर 1 में रोज़े वाली गली जो कि बाजार से होकर रावलपिंडी को जाती है, में बरसाती पानी की निकासी न होने के...
article-image
पंजाब

Important issues related to the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept 1 : Important development issues related to Dasuya assembly constituency will be discussed in the upcoming assembly session. In a special conversation with educationist and journalist Sanjeev Kumar, MLA Karambir Ghuman gave...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस ने लंडा हरिके के एंटी चलने वाले गैंगस्टर को उसके 3 गुर्गों के साथ किया गिरफ्तार: आरोपियों से पुलिस ने 3 वेपन और करीब 14 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर: सिटी पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के एंटी चलने वाले गैंगस्टर को उसके 3 गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि, गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर की पहचान...
article-image
पंजाब

रिपोर्ट लिखवाने गए मां-बेटी से दुष्कर्म मामले में SHO सस्पेंड

फिल्लौर  : नाबालिग लड़की व उसकी मां से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद थाना फिल्लौर के लाइन हाजिर किए गए एसएचओ भूषण कुमार को सस्पेंड कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!