कांग्रेस पार्टी ने भी ‘आप’ की तरह कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए ही था गठबंधन

by

नई दिल्ली : दिल्ली  में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की राहें अब अलग हो गईं हैं। लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों को मिली हार के बाद अब दोस्ती खत्म करने का ऐलान कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने की बात कही तो अब कांग्रेस की ओर से भी जवाब आ गया है।  कांग्रेस पार्टी ने भी ‘आप’ की तरह कहा है कि गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए ही था।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी की बात को ही दोहराते हुए कहा कि दोनों दलों का यह गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए ही था। उन्होंने कहा, ‘मैं साफ करना चाहता हूं कि हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। हम लगातार यह कहते आए हैं कि हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव तक सीमित था।’ यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया था। देश के लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में एक विचारधारा वाले लोग साथ आए।

देवेंद्र यादव ने यह भी कहा कि आप और कांग्रेस के गठबंधन को जनता ने स्वीकार किया और इसलिए वोट बढ़ गए। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में आम आदमी पार्टी भी हमारे साथ आई। हमने चुनाव लड़ा, अच्छे कोऑर्डिनेशन के साथ लड़ा। मुझे खुशी है कि लोगों ने स्वीकार भी किया। हमारा वोट फीसदी बढ़ा।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष की भूमिका निभाते हुए दिल्ली में वापसी की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘कल भी हमने चर्चा की अपने सीनियर्स से, अगले दो दिन भी हम साथियों से संपर्क में हैं। क्या कमियां रह गईं कि हम सीट नहीं जीत पाए, उन सभी चीजों पर चल रही है। हम कमियों को सुधारकर, मजबूत विपक्ष की भूमिक निभाते हुए दिल्ली में भी कांग्रेस को वापस लाएंगे।’

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की बैठक के बाद वरिष्ठ नेता और प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए ही था। आप और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात सीटों पर साझा उम्मीदवार उतारे, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिल सकी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया

गढ़शंकर, 30 मई : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी तथा कॉलेज प्रिंसिपल डॉ कमलइंदर कौर के नेतृत्व में रेड रिबन क्लब तथा एनएसएस यूनिट के...
article-image
पंजाब

बंदूक की नोक पर डरा धमका कर शारीरिक शोषण करने और:पैसे को लेकर ब्लैकमेल करने के एक महिला ने लगाए आरोप : फोटोज-वीडियो वायरल करने दी धमकी देने के भी आरोप – आरोपी की पत्नी का कहना है कि उसके पति की ओर से कोई जबरदस्ती नहीं की गई

अमृतसर : महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि उसने तीन साल तक उसका बंदूक से डरा धमका कर शारीरिक शोषण किया और उसकी कई अश्लील विडियो भी बनाई। दूसरी और आरोपी की पत्नी...
article-image
पंजाब

निर्माणाधीन गुरुद्वारा साहिब के लिए सहयोग करने वालों को किया सम्मानित

गढ़शंकर 28 मई  :   सिख पंथ के महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की स्मृति को समर्पित गुरुद्वारा साहिब का निर्माण कार्य गढ़शंकर के श्री आनंदपुर रोड पर क्षेत्र की संगतों के सहयोग...
article-image
पंजाब

डीएमएफ और डीटीएफ द्वारा बेरोज़गार सहायक लाइनमैनों पर किए गए पुलिस अत्याचार की कड़ी निंदा

लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग गढ़शंकर, 5 जून :  डेमोक्रेटिक मुलाज़िम फेडरेशन और डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा पटियाला में बेरोज़गार सहायक लाइनमैन, जो शांतिपूर्ण तरीके से अपने...
Translate »
error: Content is protected !!