कांग्रेस पार्टी से सबंधित पंच की गोली मारकर हत्या : परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर दिया धरना – सरपंच सहित 7 लोगों पर पर मामला दर्ज

by

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी

धर्मकोट :  मोगा जिले के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उमरसीर सिंह के रूप में हुई है, जो गांव भिंडर कलां के निवासी थे। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर शव रखकर धरना दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरसीर सिंह शनिवार सुबह अपनी कार से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह घर से करीब 500 मीटर दूर पहुंचे, कार सवार अज्ञात हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 10 से 15 राउंड फायर किए, जिसमें गोली लगने से उमरसीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उमरसीर सिंह मोगा स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में कार्यरत थे और लेबर यूनियन के मौजूदा प्रधान भी थे। वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और पहले गांव में पंचायत मेंबर भी रह चुके थे। वर्ष 2025 में ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपनी भाभी वीरपाल कौर को चुनाव लड़वाया था, जिसमें वीरपाल कर विजयी रही थीं। परिजनों का आरोप है कि इसी चुनावी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैंएक 13 वर्षीय बेटा और एक 6 वर्षीय बेटी हे । परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल सिंह ने चुनावी रंजिश के चलते उमरसीर सिंह की हत्या करवाई है। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई ने सरपंच पर साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया है। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को आश्वासन दिया। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गांव भिंडर कलां के रहने वाला के रहने वाला गैंगस्टर मनी भिंडर हत्या का जिम्मेदारी ली हे जो अभी विदेश बैठे हे। कोई पुरानी रांझीस के चलते हत्या करवाया

12 दिन पहले मोगा में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नरिंदरपाल सिंह सिद्धू पर दो अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर गोली चला दी थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस घटना में नरिंदरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अब तक इस केस में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई को साजिश रचकर हत्या करवाया गया । उन्होंने दावा किया कि गांव के मौजूदा सरपंच नरिंदरपाल सिंह को इस घटना की पूरी जानकारी थी और राजनीतिक रंजिश के चलते उनके भाई की हत्या करवाई गई है।

डीएसपी जसविंदर सिंह

; गांव भिंडर कलां में सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है 7 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फलाही में झुग्गियों को आग लगने के कारण प्रभावित परिवारों की रेड क्रास ने मदद की

होशियारपुर, 20 दिसंबरः डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों पर रेड क्रास सोसायटी की टीम ने गांव फलाही में आग से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री मुहैया करवाई। गांव फलाही में झुग्गियों, झोंपड़ियों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के आवास के ड्राइंग रूम का एक वीडियो शुक्रवार वायरल : पुलिस ने इस वीडियो के अधिकारिक होने की पुष्टि नहीं की

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की नेता व राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी व मारपीट मामले में शुक्रवार को नया मोड आ गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के ड्राइंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव, जंगल और नदी के अधिकारों की आवाज बने सहारा को सम्मान : निदेशक राजेंद्र सिंह चौहान सम्मानित

गुशैणी/बंजार (परस राम भारती)। स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्ष के अवसर पर बंजार में आयोजित समारोह में सामाजिक संस्था सहारा (SAHARA) के लंबे समय से चल रहे जनहित, पर्यावरण संरक्षण, वन अधिकार और सामुदायिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने सुनाई सजा : मरते दम तक के लिए आजीवन कारावास : कट्टे की नोक पर बारी-बारी लूटी थी नाबालिग की इज्जत

अलवर :  राजस्थान के अलवर में कट्टे की नोक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को मरते दम तक की सजा सुनाई गई है. हथियार के बल पर तीन युवकों ने नाबालिग...
Translate »
error: Content is protected !!