कांग्रेस प्रत्याशी अमरप्रीत सिंह लाली ने गढ़शंकर से नामांकन पत्र भरे

by

गढ़शंकर: प्रदेश में 20 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से कांग्रेस प्रत्याशी अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा आज शहर में रोड मार्च करके अपने चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत एसडीएम कम रिटर्निंग अधिकारी अरविंद कुमार के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव और गढ़शंकर से कांग्रेस प्रत्याशी अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर पिछले लंबे अरसे से अनेकों समस्याओं के साथ जूझ रहा है परंतु किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता द्वारा इन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता नहीं दिखाई गई। जिस कारण हलके के लोग काफी निराश हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हलके के विकास और समस्याओं से निजात दिलाने के लिए लोग उनको सहयोग दें ताकि हल्के का विकास हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने 2 ड्रग मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : 2.8 kg मेथाम्फेटामाइन बरामद

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले ड्रग तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। बता दें कि इस कार्रवाई में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया...
article-image
पंजाब

नाबालिग छात्रों के वाहन पकड़े, 21 स्टूडेंट्स के किए चालान, 2 व्हीकल सीज

लुधियाना : ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों के बाहर नाकाबंदी की। वहीं शहर में पूरे दिन अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी की गई। अंडरएज वाहन चलाने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। आज...
Translate »
error: Content is protected !!