कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने की ताबड़तोड़ जनसभाएं : देहरा में नादौन से अधिक विकास करने का दिया आश्वासन

by

एएम नाथ। देहरा : देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने मंगलवार को ताबड़तोड़ दस नुक्कड़ सभाएं कर प्रचार को धार दी। उन्होंने लोगों के साथ पहाड़ी में सीधी बातचीत की। कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा का समग्र विकास होगा। किसी भी क्षेत्र में विधानसभा पिछड़ी नहीं रहेगी। नादौन में अगर विकास कार्यों पर 100 रुपये खर्च होंगे तो देहरा में 101 रुपये लगवाऊंगी। हमारे दरवाजे जनता के लिए 24 घण्टे खुले हैं, जनता काम कराने के लिए सीधे हमारे पास आए। किसी को साथ लाने की जरूरत नहीं है।

आम जनता के काम में कोई देरी नहीं होगी। आपके जमाई प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और ध्याण आपके आशीर्वाद से विधायक बनेगी। देहरा के लोगों को अब कामों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। देहरा के पूर्व विधायक ने क्षेत्र के लोगों को ठगा है। जनता को पूर्व विधायक होशियार सिंह से पूछना चाहिए कि वह 14 महीने में ही विधायकी छोड़कर क्यों भाग गए। मुख्यमंत्री देहरा में सारे काम कर रहे थे फिर विधायक को भाजपा के साथ हिमाचल से बाहर भागने की क्यों जरूरत पड़ी। वह एक महीना तक चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड व दिल्ली में क्यों घूमते रहे और देहरा की जनता के पास नहीं आए। उन्हें एक महीने तक जनता की याद नहीं आई। उन्होंने विकास के मामले में देहरा के साथ भेदभाव किया है। उन्होंने विकास कार्य करवाने में रूचि तक नहीं दिखाई। देहरा में 15 महीने में मुख्यमंत्री ने ही कार्य किया, विधायक ने विकास को ठप करके रख दिया।
कमलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं, यहां की ध्याण होने के नाते विकास कराना मेरी प्राथमिकता है। मैं पीछे नहीं हटूंगी और न किसी को निराश करूंगी। देहरा की जनता विकास को लेकर इस बात से ही अंदाजा लगा ले कि बनखंडी में मुख्यमंत्री 680 करोड़ रुपए की लागत से जूलॉजिकल पार्क बना रहे हैं। एसपी जिला देहरा को बना दिया और पीडब्ल्यूडी का एसई कार्यालय दिया। मुख्यमंत्री काम करने में विश्वास रखते हैं, भाजपा की तरह झूठ की राजनीति नहीं करते।
         मैं देहरा की जनता को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि 15 महीने में देहरा ने जो अपना गौरव खोया है उसे वापस लौटाऊंगी। देहरा के नाम पर पर पूर्व विधायक ने जो धब्बा लगाया है, उसे जनता के सहयोग से पूरी तरह मिटाया जाएगा।
देहरा का नाम अब चमकने वाला है, क्योंकि देहरा की ध्याण और मुख्यमंत्री की पत्नी के हाथ में कमान आने वाली है। सारे काम बेरोकटोक होंगे, जनता के पास विधायक व मुख्यमंत्री का स्टाफ सीधा काम करने के लिए आएगा। मुख्यमंत्री भी देहरा में अपना कार्यालय खोलेंगे ताकि काम कराने में कोई दिक्कत नहीं हो। 10 जुलाई को कांग्रेस के निशान वाला बटन दबाकर मेरा समर्थन करें ताकि देहरा में विकास की गाथा मुख्यमंत्री के साथ मिलकर लिखी जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एमएसपी को कानून का दर्जा देने व खेती सुधार कानून रद्द होने तक चलता रहेगा किसान आंदोलन- मट्टू

गढ़शंकर – गढ़शंकर में खेती सुधार कानूनों को रद्द करने के लिए किए जा रहे आंदोलन को 205वे दिन किसान व मजदूर संगठनों के केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी राज्य सरकार : प्रो. चंद्र कुमार

एएम नाथ। धर्मशाला : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल 15 नवंबर को भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस की करेंगे अध्यक्षता – हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के प्रचार वाहन को दिखाएंगे हरी झंडी

चंबा,14 नवंबर : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 15 नवंबर को चंबा के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल 15 नवंबर को सुबह आठ बजे चंबा पहुंचेंगे।...
article-image
पंजाब

साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को – जिला एवं सत्र न्यायाधी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जि ला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण द्वारा, पंजाब राज्य विधिक सेवाएँ प्राधिकरण एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों अनुसार, 13 सितंबर 2025 को जिले में इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!