कांग्रेस में असभ्य बंदे प्रवेश कर चुके, कांग्रेस में ट्रेनिंग लेनी पड़ती, असभ्य लोगों में अनुशासन नहीं होता, हम अनुशासित सिपाही : शमशेर सिंह दूलों

by

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी थमती दिखाई नहीं दे रही है। अब कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलों ने बिना किसी का नाम लिए चन्नी गुट पर निशाना साधा है।

पंजाब के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलों ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “कांग्रेस में असभ्य बंदे प्रवेश कर चुके हैं। कांग्रेस में ट्रेनिंग लेनी पड़ती है। असभ्य लोगों में अनुशासन नहीं होता है, हम अनुशासित सिपाही है। भूपेश बघेल अनुशासन का सबक सिखाने आए हैं, मुझे लगता है कि वह अनुशासन सिखाकर ही जाएंगे।

पंंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग से सवाल किया तो उन्होंने कहा, “सरदार शमशेर सिंह दूलों से बड़ा कोई कांग्रेस में है? इनके पिताजी बाबा साहब अंबेडकर के साथ और उनकी प्रेरणा के साथ लोगों की, कौम की सेवा करते थे। और आज भी आप देखो, निस्वार्थ पार्टी के साथ हैं, तमाम परेशानियांं आईं लेकिन सरदार शमशेर सिंह दूलों टस से मस नहीं हुए। बेशक डिजर्व करते थे बहुत कुछ, कई बारी अनदेखी हो गई, लेकिन पार्टी का झंडा हमेशा उन्होंने बुलंद रखा।

उन्होंने आगे कहा कि इतना ही नहीं, आपने देखा होगा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु रविदास महाराज की जयंती पर बनारस में खड़े होकर पांच मिनट दूलों साहब के साथ बात की। उन्होंने कहा, “इसलिए मैं ये समझता हूं कि ऐसे लॉयलिस्ट लोग, ऐसे अह एथिक्स रखने वाले लोग, जो स्वार्थी नहीं हैं कुछ भी अपने लिए, उनके कारण आज भी कांग्रेस पार्टी जिंदा है और कांग्रेस पार्टी हमेशा चढ़दी कला में रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने कहा कि भूपेश बघेल से मीटिंग के लिए बहुत सारे नेता आ रहे हैं और उनसे मिलकर अपनी बात रख रहे हैं। सब कुछ सकारात्मक है। कोई झगड़ा नहीं है। कल भूपेश बघेल ने चरणजीत सिंह चन्नी से बात की। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि वह दो दिन के लिए राज्य से बाहर हैं और आकर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर रंधावा पंजाब के लिए पार्टी के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल से भी मिलेंगे। चन्नी साहब पार्टी से दूर नहीं हो रहे हैं, वो कांग्रेस के अहम नेता हैं। AAP के छह राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी। हमारी तरफ से एक भी व्यक्ति ने पार्टी नहीं छोड़ी। कुछ छोटी-मोटी शिकायतें हो सकती हैं, लेकिन बातचीत और चर्चा से चीजें सुलझ जाती हैं। आप जल्द ही पूरी कांग्रेस को एकजुट देखेंगे।

पंजाब कांग्रेस में उठापटक की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट के प्रतिनिधि हाईकमान से मुलाकात करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साई लाडी शाह नकोदर वालों की याद को समर्पित वार्षिक लंगर लगाया 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी ए वी स्कूल होशियारपुर के मेन गेट के पर करन कलेक्शन की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साई लाडी शाह जी नकोदर वालों की याद को...
article-image
पंजाब

बरसात प्रभावित परिवारों को विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने बांटी राहत सामग्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बरसात से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज गांव छावनी कलां का दौरा किया और जरूरतमंद परिवारों में राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 12 सितंबर के धरने में बड़ी भागीदारी का ऐलान”

 लंबित मांगों का समाधान न होने पर पेंशनरों में नाराजगी, संघर्ष को मजबूत करने का निर्णय गढ़शंकर, 7 सितंबर। पेंशनर एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक रविवार को इंजीनियर कमल देव की अध्यक्षता में आयोजित...
article-image
पंजाब

Special on retirement of DIG

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 29 After primary education from Golden Senior Secondary School Gurdaspur, Rakesh Kaushal received higher education and joined the police and during his duty tenure, Mr. Rakesh Kaushal provided his services in the...
Translate »
error: Content is protected !!