कांग्रेस में एक नहीं, अनगिनत गुट : भाजपा के गुट गिनाने से पहले कांग्रेस के भीतर झांकें सुक्खू – जयराम ठाकुर

by

मंडी, 8 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर भाजपा के भीतर गुटों की बात करते हैं, लेकिन उन्हें पहले कांग्रेस के भीतर झांककर देखना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में एक नहीं बल्कि कई गुट बन चुके हैं और पार्टी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने वीरवार को मंडी के इंदिरा मार्केट पार्क में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में भी भाग लिया।

पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर कार्यक्रम

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यकाल और योगदान को जनता तक पहुंचा रहे हैं।

‘हॉलीलॉज को डिसलॉज करने में सफल होने का भ्रम’

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें शायद लगता है कि वह ‘हॉलीलॉज को डिसलॉज’ करने में पूरी तरह सफल हो गए हैं, लेकिन यह उनकी सोच है। उन्होंने कहा कि जिस नेता का हिमाचल प्रदेश के विकास में योगदान रहा हो, उसे भुलाने और उसका निरंतर निरादर करने की राजनीति कांग्रेस की संकीर्ण संस्कृति को दर्शाती है।

प्रतिभा सिंह के बयान का भी किया जिक्र

पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के हालिया बयानों का उल्लेख करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह भाजपा में गुटों की संख्या गिनाने के बजाय कांग्रेस की स्थिति पर ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई गुट दिखाई दे रहे हैं और पार्टी के नेतृत्व को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर कांग्रेस को घेरा

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार देश के संविधान से ऊपर नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से देश में अराजकता का माहौल पैदा करने से बचने और संवैधानिक पदों का सम्मान करने की अपील की।

जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और राजनीतिक दलों को उनके प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर निर्माण परियोजना में विलंब पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जताई नाराज़गी बोले…मंदिर कागजों पर नहीं, धरातल पर उतरे

विकास परियोजनाओं की हो सतत निगरानी और नियमित समीक्षा, कोताही बर्दाश्त नहीं : उपमुख्यमंत्री रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में निर्माणाधीन प्रमुख विकास परियोजनाओं की सतत एवं प्रभावी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के उद्देश्य से 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

ढली में नवनिर्मित बस स्टैंड जनता को किया समर्पित एएम नाथ।  शिमला ;; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 13.25 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ढली बस अड्डा जनता को समर्पित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ी बहन ने रेप पीड़िता को चुप करा दिया , ये कहते हुए : तू पागल है क्या… बेइज्जती कराएगी : ‘डैडी’ के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास पहुंची

तू पागल है क्या, बेइज्जती कराएगी… ये कहते हुए बड़ी बहन ने रेप पीड़िता को चुप करा दिया। बड़ी बहन के ऐसा कहने के बाद पीड़िता कुछ दिन तो चुप रही, लेकिन आखिर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ही माता-पिता : जिन बच्चों के मां.बाप नहीं

शिमला : मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करेगी। इसके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च एवं...
Translate »
error: Content is protected !!