कांग्रेस रैली : टीम के सदस्य बनें और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं और खरगे जी आपको सही कर देंगे – राहुल गांधी

by

बरनाला : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कृषि उत्पादों सहित अमेरिकी सामानों के लिए दरवाजे खोलकर किसानों और लघु एवं मध्यम उद्योगों के ‘डेथ वारंट’ (मौत के फरमान) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं ।

पंजाब के बरनाला में आयोजित ‘किसान महाचौपाल’ रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, “मैं जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि एक तूफान आ रहा है. जब अमेरिका के बादाम, सेब, दालें, कपास और सोयाबीन भारत आएंगे, तब तूफान आएगा.” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करना चाहते थे. राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “लेकिन उन्होंने एपस्टीन फाइल जारी करने की धमकी और उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे एक मामले के कारण दबाव में आकर यह कदम उठाया।

राहुल गांधी राज्य के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मालवा क्षेत्र में रैली को संबोधित कर रहे थे. पंजाब विधानसभा की कुल 117 सीट में से 69 सीट इसी मालवा क्षेत्र में आती हैं. उन्होंने कथित तौर पर गुटबाजी की शिकार पंजाब की कांग्रेस इकाई के नेताओं को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी कि यदि वे टीम के खिलाड़ी नहीं बन सकते हैं तो उन्हें रिजर्व में बैठा दिया जाएगा. पंजाब विधानसभा का चुनाव अगले साल प्रस्तावित है. राहुल गांधी ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी को यह संदेश देना चाहता हूं कि काम टीम भावना से ही होता है. एक खिलाड़ी मैच नहीं जीत सकता. हमारी पूरी टीम यहां मौजूद है.” राहुल गांधी ने कहा, “खरगे जी (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे)और मेरी ओर से, मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि टीम के खिलाड़ी बनो, अन्यथा हम आपको रिजर्व खिलाड़ी के रूप में बिठा देंगे।

उन्होंने कहा, “आप चाहे कितने भी बड़े नेता क्यों न हों, पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। टीम के सदस्य बनें और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं और खरगे जी आपको सही कर देंगे।  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर मोदी सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए प्रधानमंत्री पर देश को ‘बेचने’ और ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल किया, “जब भारत ने हर साल नौ लाख करोड़ रुपये के अमेरिकी उत्पाद खरीदने पर सहमति जताई तो उसे इस व्यापार समझौते के बदले में क्या मिला.” राहुल गांधी ने कहा कि अगर भारत हर साल नौ लाख करोड़ रुपये का सामान खरीदता है, “तो हमारे लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र का क्या होगा? यह तो खत्म हो जाएंगे”।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने रैली में कहा, “आपने देश बेच दिया, आपने देश को बर्बाद कर दिया. अमेरिका ने भारत को क्या दिया? मुझे एक बात बताएं… क्या उन्होंने कोई गारंटी दी? क्या उन्होंने कहा कि वे खरीदेंगे भी? नहीं.” उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि क्षेत्र को खोलने को लेकर असहमति के कारण यह सौदा चार महीने से रुका हुआ था. राहुल गांधी ने कहा, “मैंने विशेषज्ञों से पूछा कि यह (कृषि) समझौता क्यों अटका हुआ है. मुझे जवाब मिला कि अमेरिका चाहता है कि भारतीय कृषि क्षेत्र को उसके लिए खोला जाए और हमारी सरकार इसे खोलना नहीं चाहती.” उन्होंने कहा कि इस मोर्चे पर चार महीने तक कुछ भी नहीं हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिद्धू दो दिन के पुलिस रिमांड पर : मोहाली पुलिस ने इसी मामले में एक पत्रकार को नामजद कर किया गिरफ्तार

मोहाली : मोहाली पुलिस ने बीती रात निलंबित एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को जबरन वसूली के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। सिद्धू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2021 तक बांटे 694.71करोड़ के ऋण जिला ऊना में बैंको ने : एडीसी डाॅ अमित

ऊना, 24 दिसंबर: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा...
article-image
पंजाब

आरएमपीआई का राजनीतिक सम्मेलन 23 सितंबर को भज्जल में होगा

गढ़शंकर : रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) जिला होशियारपुर के सचिव कामरेड प्यारा सिंह, तहसील गढ़शंकर के अध्यक्ष कामरेड शादी राम कपूर और सचिव रामजी दास चौहान ने प्रेस को एक संयुक्त बयान...
article-image
पंजाब

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच तीर्थयात्रियों के लिए खुला है करतारपुर गलियारा

चंडीगढ़, 25 अप्रैल :  पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारा तीर्थयात्रियों के लिए खुला है।...
Translate »
error: Content is protected !!