कांग्रेस सरकार जनता से किए अपने वादे भूली, लोग सड़कों पर उतरकर कर रहे आक्रोश जाहिर : राजीव बिंदल

by

शिमला , 28 जनवरी :   भाजपा ने कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल को हर मोर्चे पर विफल करार दिया है। कांग्रेस जनता से किए गए अपने वायदों को पूरा करने में विफल रही है और लोग सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

                                             प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने रविवार को एक बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ़ रोष व्यक्त कर रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले दिन धर्मशाला में हजारों लोगों ने चक्काजाम किया। सड़कों के ऊपर उतरे और प्रदेश सरकार की नीति के खिलाफ़ आंदोलन किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला में बनने वाले संस्थान को राजनीतिक आधार पर जान बूझकर लटकाया जा रहा है। केवल और केवल विशिष्ट स्थान की उपेक्षा करते हुए और क्षेत्र विशेष को नुकसान पहुंचाने के इरादे के साथ वर्तमान कांग्रेस सरकार काम कर रही है। राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केवल एक साल की सरकार के प्रति इतना बड़ा जनाक्रोश कभी नहीं हुआ। बेरोजगार परेशान है जिनके साथ इन्होंने वायदा किया था की हम नौकरियां देंगे। बहनें परेशान हैं, जिनको तरह-तरह की गारंटियां दी थी। किसान परेशान है, वर्तमान सरकार ने किसान को विभिन्न प्रकार के वायदे करके आज धोखा दिया है। उसके बाद प्रकृति भी नाराज है, जो बरसात नहीं कर रही। उन्होंने कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए एक साल के अंदर एक भी काम किया है तो वो इन्हें बताना चाहिए। वर्तमान सरकार जो राहत पैकेज की बात करती है उस राहत पैकेज के अंदर बंदरबांट हो रही है और वास्तविक लोगों की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार के पैसे से सारी राहत दी जा रही है और प्रदेश सरकार केवल और केवल अपना लेवल लगा रही है और साथ ही उसके ऊपर राजनीति करने का प्रयास कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के राज्यसभा के प्रत्याशी : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी के नाम की घोषणा

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस ने अपने राज्य सभा के लिए प्रत्याशियों घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक सोनिया गाँधी को राजस्थान से, डॉ. अखिलेश प्रासाद सिंह, महाराष्ट्र से चन्दर्कांत हडोर और हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि की अर्पित : ‘समानता के शिल्पकार’ स्मारक का किया विमोचन

एएम नाथ। शिमला : ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान शिमला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 5 मार्च तक करें ऑनलाईन अप्लाई – देवेंद्र चंदेल

अजायब सिंह बोपाराय । ऊना, 16 फरवरी – उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस सिलंडर और चूल्हा मुफ्त किसे मिलेगा जानने कि लिए पढ़े : 1,650 करोड़ रुपये की सब्सिडी की मंजूरी

नई दिल्ली : सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए अनुदान जारी करने की मंजूरी दी है । इसके लिए कैबिनेट बैठक में उज्ज्वला स्कीम में नए...
Translate »
error: Content is protected !!