कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं किया – राजीव बिंदल

by

सोलन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को सोलन के कंडाघाट में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया।   इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं किया और इस कोई भी बात नहीं है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है।

पर भाजपा की केंद्र सरकार ने हिमाचल को कई सौगाते दी है आईआईएम धौलाकुआं जिला सिरमौर की लिए स्वीकृत राशि 309 करोड़ है, मेडिकल कॉलेज नहान भवन की स्वीकृत राशि 370 करोड़, रेणुका बिजली डैम की स्वीकृत 6946.99 करोड़, ग्रीन कॉरिडोर एन. एच. 707 पांवटा साहिब- राजवन शिलाई हाटकोटी के लिए स्वीकृत राशि 1426 करोड़, राष्ट्रीय केंद्र रोग नियंत्रण लैब के 3 कमरे भी स्वीकृत हो चुके हैं, मेडिकल डिवाइस पार्क नालागड़ 5000 करोड़, चंडीगढ़ बद्दी रेलवे लाइन 1540.15 करोड़, सुन्नी पावर प्रोजेक्ट 382 मेगावॉट 2614.51 करोड़, परमाणु शिमला फोरलेन 2730 करोड़, चंडीगढ़ बद्दी फोर लेन 452 करोड़, सीपेट बद्दी 46 करोड़, शिलारू एवं माजरा एस्ट्रो टर्फ, ढली की दुसरी सुरंग, शिमला स्मार्ट सिटी और अनेकों काम भाजपा द्वारा क्षेत्र में करवाए गए है।

                        वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनेकों बार विश्व के सभी शीर्ष नेताओं को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर काबिज रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जारी इस आंकड़े ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस सर्वे ने विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं की सूची जारी की है। इसमें विश्व के सभी लोकप्रिय नेताओं के बारे में आंकड़ों सहित जानकारी दी गई है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने एजेंसी के हवाला देते हुए बताया की पीएम मोदी को इस सर्वे में 77 प्रतिशत लोकप्रियता के साथ शीर्ष पर दिखाया गया है। वहीं, मैक्सिको के प्रधानमंत्री एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रादोर की लोकप्रियता 64 फीसदी है। उन्होंने कहा की पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी शीघ्र खाते से आधार लिंक करवाएं

ऊना, 25 मार्च: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने     प्रधानमंत्रीकिसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का आहवान किया है कि जिन लाभार्थियों का बैंक खाता आधार के साथ लिंक नहीं है। वह अपना बैंक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 लाख रुपए की लागत से गांव बड़ला में बने आधुनिक जिम का उद्घाटन

सरकार नौजवानों के स्वास्थ्य और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है:–डॉ. ईशांक कुमार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. ईशांक कुमार ने गांव बडला में नव-निर्मित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही व्यापक योजना – डीसी

ऊना – जल संरक्षण को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की प्रगति की निगरानी के लिए आज डीआरडीए सभागार मे जिलास्तरीय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ में पहले विजेता को निकला Apple iPhone, जानें बाकी विजेताओं के टिकट नंबर

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 अगस्त। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के रेफरल लक्की ड्रॉ में पहले पुरस्कार के विजेता टिकट नंबर 37034 को Apple iPhone या एक लाख रुपये का इनाम निकला है। जिला स्तरीय स्वतंत्रता...
Translate »
error: Content is protected !!