कांग्रेस सरकार पर 100 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप : 175 करोड़ का टेंडर 245 करोड़ में दिया, वित्त विभाग की आपत्ति के बावजूद टेंडर आवंटित- भाजपा विधायक सुधीर शर्मा

by

एएम नाथ। शिमला : भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर 100 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा बीती 3 जून को हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के निदेशक मंडल ने 175 करोड़ रुपए कीमत का टेंडर 245 करोड़ रुपए में देकर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है।

सुधीर शर्मा ने कहा बीओडी मीटिंग में कई सदस्य नहीं आए, क्योंकि उन्हें पता था कि टेंडर आवंटन में गड़बड़ी होने वाली है। ऐसे में कई सदस्यों की गैरमौजूदगी में बीओडी ने सिंगल बिडर कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा, सिंगल टेंडर की वजह से वित्त विभाग पहले ही आपत्ति लगा चुका था। वित्त विभाग की आपत्ति को नजरअंदाज करते हुए बीओडी ने उत्तर प्रदेश की मैसर्स भारत एंड कॉर्पोरेट लिमिटेड कंपनी को टेंडर दिया है। वह भी ऐसी कंपनी को जो 2022 में रजिस्टर हुई है। उन्होंने सवाल किया कि दो साल पहले रजिस्टर कंपनी क्या यह काम कर पाएगी, जबकि सिंगल टेंडर की वजह से इसकी दोबारा निविदाएं मांगी जानी थी।
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर आनन-फानन में टेंडर देकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और शंका जाहिर की प्रदेश में हो रही उपचुनाव के खर्च के लिए यह भ्रष्टाचार किया गया होसकता है । उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का टेंडर 5-10 फीसदी नहीं बल्कि 39 प्रतिशत से भी अधिक के रेट पर बिडर को दे दिया गया। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में खुलेआमर भ्रष्टाचार हो रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

98,182 करोड़ से ज्यादा हो गया कर्ज?… भाजपा विधायक के डॉ. जनक राज के सवाल का सीएम सुक्खू ने दिया ये जवाब

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई 2025 तक प्रदेश पर कुल 98,182 करोड़ रुपये का कर्ज है. वित्त वर्ष 2025-26 में मूलधन चुकाने के लिए 4243.57 करोड़ रुपये और ब्याज...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

मैं तो जनता का सेवक हैं, मेरी औकात ही क्या है : अरे माई-बाप आप तो राज परिवार से हैं, लेकिन मैं तो एक सामान्य परिवार की संतान

कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री के औकात के बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने कसा तंज तेलंगाना। कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री के औकात वाले बयान पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने कहा कि मैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरा ENCOUNTER किसी भी समय सरकार करवा सकती : MLA पठानमाजरा ने अपनी ही सरकार को बताया ‘अब्दाली’

चंडीगढ़ :  आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका कभी भी एनकाउंटर हो सकता है। पठानमाजरा ने वीडियो में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संकल्प सम्मेलन के दौरान मंडी शहर में 11 दिसम्बर को लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था : अपूर्व देवगन

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मार्ग परिवर्तन और भारी वाहनों पर रोक एएम नाथ। मंडी : जिला दण्डाधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 117 के तहत आदेश जारी...
Translate »
error: Content is protected !!