कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे कैश बरामद – उच्च सदन में भारी हंगामा : उप राष्ट्रपति ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई

by
उप राष्टपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राज्यसभा में कैश मिलने का सनसनीखेज दावा किया। सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान नोटों का यह बंडल मिला। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे से यह कैश बरामद हुआ।
उप राष्ट्रपति ने कहा कि सीट नंबर 222 से नोटों का बंडल मिला। यह गंभीर मामला है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इससे सदन की गरिमा को चोट पहुंची है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कैश मिलने की जांच होनी चाहिए। बिना जांच किसी पर आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए।
तेलंगाना से चुनकर आए हैं सिंघवी :  राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सदन के सभापति ने कहा कि ‘मैं सदन के सदस्यों को बताना चाहता हूं कि कल यानी गुरुवार को सदन की कार्यवाही समाप्त होने पर चैंबर की नियमित जांच हुई। इस जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को सीट नंबर 222 के नीचे से नोटों का एक बंडल मिला। यह सीट कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। वह तेलंगाना से चुनकर उच्च सदन आए हैं। इस मामले को मेरे संज्ञान में लाया गया। मैं भरोसा दिलाता हूं कि इस मामले की जांच होगी और यह हो भी रही है।’
नोट का बंडल मिलना अजीब बात-   नोटों का बंडल मिलने पर सीपीआई के सांसद पी संतोष कुमार ने कहा कि चूंकि इस बात की घोषणा राज्यसभा के चेयरमैन ने की है तो यह प्रामाणिक जानकारी होगी। इस मामले में सीट नंबर का उल्लेख करने की जरूरत नहीं थी। फिलहाल मामले की जांच होने दीजिए। यह बड़ी अजीब बात है।
मैं बस 500 रुपए का एक नोट लेकर राज्यसभा जाता हूं-  अपनी सीट के नीचे नोट का बंडल मिलने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वह जब भी राज्यसभा जाते हैं तो उनके पास केवल 500 रुपए का नोट होता है। सिंघवी ने कहा कि किसी सांसद की सीट के नीचे से कैश मिलने की बात उन्होंने पहली बार सुनी है। कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मैं कल 12 बजकर 57 मिनट पर सदन पहुंचा। दिन के करीब एक बजे सदन की कार्यवाही खत्म हुई। इसके बाद में 1.30 बजे तक कैंटीन में रहा। इसके बाद मैं संसद से निकल गया।’
जांच पूरी होने के बाद नाम लिया जाए-  खरगे ने कहा कि ‘मैं अनुरोध करता हूं कि जब तक जांच पूरी न हो जाए और मामले की वैधता सुनिश्चित न हो जाए तब तक किसी सदस्य के नाम का जिक्र न किया जाए।’
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल बस से गिरी 9 साल की मासूम बच्ची, टायर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत एएम नाथ। ऊना

  एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के भलेती में एक स्कूल बस से तीसरी कक्षा की छात्रा गिर गई। बस के टायर की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के सीएम की वीडियो की फर्जी रिपोर्ट बनाने का आरोपी निकला एनआईए का कर्मचारी

गुरुग्राम, 27 जून :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वीडियो को फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट से क्लीन चिट देने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। Share     
हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाथड़ी व पालकवाह पंचायत में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

ऊना, 20 जून – नशा मुक्त अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत पलकवाह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसकी अध्यक्षता सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता शर्मा...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कुल पंडोरी बीत में विधार्थियों को आग लगने पर आग पर काबू पाने के बारे में जानकारी दी : अनुपम कुमार शर्मा

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्कुल पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह के दिशा निर्देश पर अनुपम कुमार शर्मा साइंस अध्यापक ने समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों के सहयोग से आपदा प्रबंधन के तहत मौके पर उपलब्ध...
Translate »
error: Content is protected !!