कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव हारी : मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी कांग्रेस 2143 वोट से चुनाव हारी – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू की अगुवाई वाली वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार जनादेश खो चुकी है। राज्यसभा की सीट हारने पर कांग्रेस विधायकों का बहुमत खो चुकी थी, लेकिन अब तो जनता-जनार्दन में भी अपनी लोकप्रियता खो चुकी है।

गुरुवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता ने जयराम ने कहा कि पिछली बार लोकसभा के चुनाव में भाजपा को 69 प्रतिशत वोट शेयर मिला था जोकि देश में सर्वाधिक था। 2019 के चुनाव में 68 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव हारी है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी कांग्रेस 2143 वोट से चुनाव हारी है। भाजपा को बढ़त मिली। उपमुख्यमंत्री लीड देने में कामयाब रहे। सरकार के 10 मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव हारे हैं। जयराम ने कहा कि छह उपचुनाव में से दो जगह जीतने में भाजपा सफल हुई है। कांग्रेस पार्टी इसी का आनंद ले रही है कि सरकार बच गई।

सुक्खू को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए
जयराम ने कहा कि सरकार को प्रदेश के विकास की चिंता नहीं। चिंता यह है कि सरकार कैसे बचाई जाए। पूरी ताकत इसी पर लगी है। आने वाले समय में भी यही स्थिति रहने वाली है। निर्दलीय के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए। पहले इस्तीफे स्वीकार किए होते तो चुनाव एक साथ होते। कांग्रेस को यह लग रहा था कि इस्तीफे स्वीकार होने से सरकार चली जाएगी। लेकिन ठीक उपचुनाव नतीजों के एक दिन पहले निर्दलियों के इस्तीफे स्वीकार किए। अब तीन उपचुनाव पर करीब 30 करोड़ का खर्चा होगा, जिसे बचाया जा सकता था। लेकिन सरकार बचाने के लिए यह सब किया गया। अभी टेक्निकल ग्राउंड पर सरकार चल रही है, जनता का जनादेश सरकार के खिलाफ आ गया है। कांग्रेस 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव हार गई है। इसलिए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, इससे पहले कि कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन पर कोई निर्णय ले। जयराम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। घर-घर जाकर महिलाओं से फॉर्म भरवाए गए। लेकिन, अब फॉर्म भरवा ही दिए हैं तो 1500 कब जाएंगे, इस पर भी सरकार स्थिति स्पष्ट करे। कहा कि सुक्खू उन्हें खराब निर्देशक कहते थे, लेकिन हमारी फिल्म हिट रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने मझीण में नवाजे होनहार*

जवालामुखी / तलवाड़ा (राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि देश-प्रदेश का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर के कार्य तेजी ला कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश – DC तोरुल एस रवीश

कुल्लू 20 मार्च :   उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने आज भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन हैंगर के कार्य तेजी ला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम : खन्ना

वृक्ष लगाकर खन्ना ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश होशियारपुर, 11 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पृथ्वी पर निरंतर बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है। खन्ना ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना की संपत्ति होगी सीज : शालिनी अग्निहोत्री

एएम नाथ । धर्मशाला, 25 जून। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना नगरोटा बगवां निवासी सहित अन्य आरोपियों की संपति जल्द ही सीज की जाएगी। कांगड़ा पुलिस ने इसके...
Translate »
error: Content is protected !!