काठा में सीलिंग फैन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग : आधा दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

by
एएम नाथ। बद्दी : बद्दी के काठा में स्थित सीलिंग फैन बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।  मिल रही जानकारी के अनुसार कंपनी की दूसरी मंजिल के गोदाम में आग लगी है। आग लगने के बाद कंपनी में काम कर रहे मजदूरों ने भाग कर जान बचाई।आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग की आधा दर्जन के करीब गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं ।
फिलहाल आग लगने से किसी प्रकार के जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है। फैक्ट्री मालिक को लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।  स्मरणीय है कि पिछले दिनों बरोटीवाला की एक परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने के बाद 6 श्रमिक जिंदा जल गए थे।
एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टि की कहा शाम के 5.30 के क़रीब कम्पनी मैं आग लगने का पता चला तो बद्दी पुलिस की एसपी इल्लामा अफ़रोज़,ओर थानो की पुलिस मौके पर पहुंचीं, एएसपी ने कहा कि बद्दी ,नालागढ़ ,परवाणू,विरला वर्धमान कंपनी कि फायर गाड़िया मगवा कर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया जिससे 9 बजे तक लगभग आग पर काबू पाने कि कोशिश कि गयी,एएसपी बद्दी ने कहा कि आग लगने पर एक वर्कर को बाहर की तरफ भागा जिससे उसको हल्की चोट आयी जिससे उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल भेज़ दिया गया है। वही आग लगने के कारणो की पड़ताल की जा रही है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इंफ्रास्ट्रक्चर के बचाव की तैयारी : जल शक्ति, वन, विद्युत, पीडब्ल्यूडी को डीपीआर बनाने के निर्देश

खड्डों के तटीकरण, मार्गों में सुरक्षा दीवारों पर भी रहेगा फोकस आपदा प्रबंधन तथा मिटिगेशन को लेकर डीसी ने ली बैठक धर्मशाला, 25 अगस्त। जिला कांगड़ा में सार्वजनिक सुविधाओं के साथ-साथ निजी एवं पब्लिक...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अटेंडेंस कम हुई तो नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम, 12वीं में नहीं बदला जा सकेंगे सबजेक्ट : सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइन

CBSE  ने 2024 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। स्टूडेंट्स को ये गाइडलाइन बहुत अच्छे से समझ लेनी चाहिए, क्योंकि इसमें अटेंडेंस, स्टूडेंट्स की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्मा लैब केम एक्सपो उद्योगपतियों के उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच – हर्षवर्द्धन चौहान

रोहित भदसाली। बद्दी : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि फार्मा लैब केम एक्सपो उद्योगपतियों को उत्पाद, प्रौद्योगिकी और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भलेई में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

  एएम नाथ। चम्बा, 23 जून : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला के प्रसिद्ध शक्ति स्थल भलेई माता मंदिर परिसर में 11 लाख की राशि से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण...
Translate »
error: Content is protected !!