कायर तानाशह कान खोलकर सुन ले, अरविंद केजरीवाल के साथ पूरा देश खड़ा – मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भगवंत मान केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कायर तानाशह कान खोलकर सुन ले, अरविंद केजरीवाल के साथ पूरा देश खड़ा है।

गौर करने वाली बात है कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ईडी की टीम गुरुवार की शाम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची और ईडी की टीम ने तकरीबन दो घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद ईडी की टीम ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके ईडी कार्यालय ले गई। गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने याचिका खारिज की है।

गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी सीधे तौर पर कह रही है कि यह सबकुछ केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है। यह पूरा मामला हवा-हवाई है। इस पूरे मामले में कोई आधार नहीं है, ईडी एक पैसे का भी लेनदेन साबित नहीं कर पाई है। वहीं ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में दावा किया है कि उसके पास पैसे के लेनदेन के पुख्ता सबूत हैं।  कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ईडी कोर्ट में सिर्फ हवाई-हवाई दावे कर रहे हैं, ईडी के पास कोई भी सबूत नहीं है। अगर ईडी यह कह रही है कि उसके पास सारे सबूत हैं तो तो फिर चार्जशीट क्यों नहीं दायर की, आखिर क्यों अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ईडी की मंशा को दिखाती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

A New Era of Digital

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 25 – Lamrin Tech Skills University Punjab has taken a bold leap into the future of education by officially signing a Memorandum of Understanding (MoU) with Digital Vidya, India’s No.1 Digital Marketing...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों के विरोध के आगे झुका पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन, विवादित हलफनामे का निर्णय लिया वापस

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने आखिरकार छात्रों के विरोध और कानूनी चुनौती के बाद विवादित हलफनामा (एफिडेविट) को वापस लेने का फैसला किया है। यह वही हलफनामा था जिसमें छात्रों से उनके आचरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लैंगिक समानता, पॉक्सो एक्ट जागरूकता व महिलाओं की सुरक्षा पर की चोट

मिशन शक्ति के तहत 12 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के समापन पर शकुंतला मेमोरियल बीएससी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सरोल में किया जागरूक किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल मजदूरी और बाल विवाह के...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सरपंच को लाल किले पर जाने से रोका : सुरक्षाकर्मियों ने कहा श्री साहिब पहनकर अंदर नहीं जा सकते

पटियाला। नाभा विधानसभा क्षेत्र के गांव कालसना के सरपंच को निमंत्रण पत्र होने के बावजूद लाल किले पर 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दिए जाने का मामला सामने आया...
Translate »
error: Content is protected !!