कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत : कार सवार चार लोग घायल

by

नंगल। रामपुर साहनी के निकट दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत में कार सवार चार लोगों घायल हो गए हैं।घायलों को 108 एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल नंगल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को श्री आदनंपुर साहिब अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। ऊना से नंगल तथा नंगल से ऊना की ओर जा रही दो कारें रामपुर साहनी के निकट आपस में टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। नंगल अस्पताल में भर्ती घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं दो को ज्यादा चोटें आने के कारण नागरिक अस्पताल श्री आंनदपुर साहिब रेफर किया गया। नया पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंसपेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि संबंधित हादसे में कार चालकों ने आपसी समझौता कर लिया है। इसके कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल समीक्षा बैठक, शीघ्र पेयजल सप्लाई बहाल करने के दिये निर्देश : मरम्मत और स्कीमों की बहाली में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी कहा उप मुख्यमंत्री ने

शिमला 11 जुलाई – प्रदेश में पेयजल की स्थिति का जायजा लेने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में सचिव जल शक्ति अमिताभ अवस्थी,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

हरभजन सिंह का AAP पर बड़ा पलटवार: बोले- जिस मकसद से पार्टी में आया, वह पूरा ही नहीं हुआ; इसलिए छोड़ी AAP

चंडीगढ़। क्रिकेटर से नेता बने हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने को लेकर पहली बार खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत...
article-image
पंजाब

Legal Awareness Program on Drug

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.9 : Under the guidance of District and Sessions Judge Rajinder Agrawal and Chief Judicial Magistrate-cum-Secretary of the District Legal Services Authority (DLSA) Hoshiarpur, Neeraj Goyal, a legal awareness program focusing on drug...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महिला विंग, लीगल विंग, यूथ विंग व 6 जिलों के प्रधानों सहित 16 नई नियुक्तियां : किसानों व मजदूरो के हर संघर्ष में आल इंडिया जाट महासभा साथ देगी – हरपुरा

आल इंडिया जाट महासभा का किसी राजनीतिक पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं, निजी तौर पर कोई किसी भी पार्टी भी पार्टी के साथ जुड़ा हो सकता – हरपुरा गुरप्रताप सिंह भुल्लर लीगल विंग पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!