कार्निवल के रंगों में सराबोर हुआ धर्मशाला : भव्य शोभा यात्रा से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया कार्निवल का शुभारंभ

by

कार्निवल के रंगों में सराबोर हुआ धर्मशाला

भव्य शोभा यात्रा से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया कार्निवल का शुभारं

एएम नाथ। धर्मशाला
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य शोभा यात्रा के साथ कांगड़ा कार्निवाल का औपचारिक शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर वातावरण देखने को मिला।
शोभा यात्रा में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए अनेक सांस्कृतिक दलों ने सहभागिता की। पारंपरिक लोकनृत्य, वाद्य यंत्रों की मधुर धुनें, रंग-बिरंगी झांकियां और आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा ने दर्शकों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से पुलिस मैदान तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल दर्शन गैलरी का भी शुभारंभ किया।
गौरतलब है कि 31 दिसंबर तक चलने वाले कांगड़ा कार्निवाल के दौरान प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए फुटबाॅल प्रतियोगिता, प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास हेतु मिस एंड मिसेज प्रतियोगिता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से साइकिल राइड तथा युवाओं को आकर्षित करने वाले लाइफस्टाइल इवेंट्स भी शामिल हैं।
कार्निवाल में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और पर्यटकों की बड़ी सहभागिता से पूरे क्षेत्र में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
इस अवसर पर मेयर नगर निगम नीनू शर्मा, उप महापौर तेजिंदर कौर, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेम राज बैरवा, आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एसडीएम मोहित रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नम आंखों से दी विदाई: पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

ऊना : 4 अगस्त :- पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ जिला ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा ने देश को बिजली दी, अब चंबा के हक की बारी : डॉ. हंस राज

विधानसभा में हाइड्रो पावर परियोजनाओं से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए विस्थापित परिवारों के मुआवजे, स्थानीय युवाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण की मांग एएम नाथ। शिमला : चंबा जिले के प्राकृतिक संसाधनों से देश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ चौक किया जाम : आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (CITU) की अगुआई में आंगनवाड़ी वर्करों हेल्परों ने किसान-मज़दूर आंदोलन को दिया समर्थन, सरकार को चेताया—“अब बैठकों से नहीं, फैसलों से बनेगी बात”

शहीद भगत सिंह नगर में सैकड़ों आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर आंदोलन में शामिल : मानदेय दोगुना करने, ग्रेड-3 व ग्रेड-4 का दर्जा देने समेत कई मांगें उठाईं नवांशहर , 10 अगस्त । किसान-मजदूरों और अन्य मेहनतकश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थल्ली में ‘पोल खोल अभियान’ के तहत कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपा नेता जय सिंह

चम्बा में स्वास्थ्य सेवाओं और परिवहन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल बंद बस रूटों और मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी से जनता परेशान एएम नाथ। चम्बा : साहो क्षेत्र की ग्राम पंचायत कीड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!