कार में से 9 लाख 50 हजार और पटियाला से 4 लाख 20 हजार रूपए बरामद : दो लोगो को वरना कार में चेकिंग के दौरान जाली करंसी समेत गिरफ्तार

by

दोराहा :  दोराहा पुलिस ने जीटी रोड पर नाके के दौरान शनिवार को दो लोगो को वरना कार में चेकिंग के दौरान जाली करंसी समेत गिरफ्तार किया है।  डीएसपी पायल निखिल गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा की जीटी रोड पर पुलिस ने शकी वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था, जिसपर पुलिस ने खन्ना साइड से लुधियाना की तरफ जा रही वरना कार को रोक कर चेक किया। पुलिस को कार में से भारी मात्रा में जाली करंसी बरामद हुई।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार :  पुलिस ने कार में से 2 लोगो को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान गुरदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह वासी गांव भटीके जिला अमृतसर, दूसरा मनिंदरपाल सिंह उर्फ सोढी पुत्तर बलजीत सिंह गांव तरसिका जिला अमृतसर के रूप में हुई।पुलिस को इनकी कार में से 9 लाख 50 हजार रूपए बरामद हुए। पुलिस द्वारा इनकी पूछताछ में से इनके घर पटियाला से 4 लाख 20 हजार रूपए की करंसी बरामद हुई।

यह समान हुआ बरामद :  पुलिस को इसके घर से एचपी का कलर प्रिंटर ,शाही व नोट छापने वाला कागज बरामद हुआ। डीएसपी निखिल गर्ग ने कहा की गुरदीप सिंह इस केस का मास्टर माइंड है। इस पर पहले भी जाली करंसी छापने के 4 मामले दर्ज है। पुलिस अनुसार इन लोगो द्वारा करीब डेढ़ लाख रूपए की करंसी मार्केट में चलाई गई है। पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की जा रही है कि इन्होंने नोट कहां चलाए है और इनके साथ इस मामले में कौन कौन शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

PSPCL में सहायक लाइनमैन के लिए 6,289 पदों पर भर्ती की घोषणा

पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने 10वीं कक्षा पास और ITI योग्यता रखने वाले नौकरी चाहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर की घोषणा की है। PSPCL ने सहायक लाइनमैन के पद के...
article-image
पंजाब

बाबू लखमन दास का संस्कार 15 मार्च दिन बुधवार को दोपहर 12 वजे

गढ़शंकर । गढ़शंकर के निकट वाल्मीकी मंदिर ,वार्ड नंबर 10 के रहने वाले बाबू लक्षमन दास का 7 मार्च को देहांत हो गया। उनकी आयु 92 साल की थी और डाक विभाग से पोस्ट...
पंजाब

खालसा कॉलेज में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार 20 मार्च को 

गढ़शंकर।  स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कॉलेज के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार 20 मार्च दिन...
article-image
पंजाब

देश की रक्षा करने वाले जवानों के साथ बांटें पर्वों की खुशियां : खन्ना

खन्ना दम्पति ने बी.एस.एफ. कैंप खड़कां में मनाया रक्षा बंधन होशियारपुर 26 अगस्त  : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना अपनी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना तथा...
Translate »
error: Content is protected !!