कार सवार युवक पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर फरार हुए

by
गढ़शंकर के पदराना गांव के पास पंप पर हुई घटना
 गढ़शंकर  (हरप्रीत कौर ) :  गढ़शंकर होशियारपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से बुधवार की रात कार सवार युवक पेट्रोल डलवा कर बगैर पैसे अदा कर कार लेकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेट्रोल पंप के कर्मी रविंद्र कुमार व मनी वासी पदराना ने बताया कि वह बुधवार की रात 8 बजे पंप पर था इस दौरान एक स्विफ्ट कार पंप पर आई तो कार सवार ने पेट्रोल टँक फूल करने के लिए कहा उन्होंने बताया कि पेट्रोल टैंक में 32 लीटर पेट्रोल डाला और जब वह पेट्रोल के 2990 रुपये लेने के लिए कार चालक के पास पुहंचा तो कार सवार ने उसे कार की टक्कर मारने की कोशिश की पर पर बच गया और कार चालक कार को गढ़शंकर की तरफ फरार हो गया। उसने बताया कि कार का नंबर नहीं पढ़ स्का पर वह पब 24 ही पढ़ पाया। पंप मालिक रणजीत सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हो जाने के कारण कार सवार की पहचान नहीं हो सकी लेकिन उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

सिटी थाना फगवाड़ा में तैनात था एएसआई,  मामले को ठीक करने के बदले मांगी रिश्वत एएम नाथ। कपूरथला : पंजाब में मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
article-image
पंजाब

जिला शिक्षा एवं सिखलाई संस्थान होशियारपुर ने उल्लास कार्यशालाओं के माध्यम से साक्षरता मिशन का नेतृत्व किया, शिक्षार्थी लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर”

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत को 100% साक्षर बनाने के राष्ट्रीय मिशन के तहत, DIET होशियारपुर द्वारा उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत एक श्रृंखलाबद्ध उल्लास कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह ने रण कौशल से बहुत कम उम्र में एक ऐसे शानदार और बड़े साम्राज्य का गठन कर डाला था — शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह को उनकी जयंती पर सतलुज ब्यास टाइम्स की और से कोटि कोटि नमन

शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की 12 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया था। चेचक ने एक आंख छीन ली, पढ़ने-लिखने का खुद को मौका नहीं मिला लेकिन शिक्षा के पुजारी थे।...
Translate »
error: Content is protected !!