कार से 2 कोरड़ 13 लाख रुपए कैश बरामद, रिपोर्ट दर्ज :  बड़ी रकम को लेकर परिवार के पास कोई नहीं था दस्तावेज 

by

खन्ना :   खन्ना पुलिस ने एक गाड़ी से करोड़ों रुपए बरामद किए हैं। नेशनल हाईवे पर प्रिसटाइन मॉल के पास लगाए गए नाके पर पुलिस ने एक कार से 2 कोरड़ 13 लाख रुपए कैश पकड़ा है। नाके से गुजर रही एक कार में सवार परिवार के सदस्यों से यह राशि मिली है।  पुलिस जांच में सामे आया कि इतनी बड़ी रकम को लेकर परिवार के पास कोई दस्तावेज नहीं था। इसके चलते खन्ना पुलिस ने यह मामला इनकम टैक्स को जांच के लिए सौंप दिया है।

                               पुलिस के अनुसार कार में सवार पूर्ण सिंह के पास 90 लाख रुपए, उसके बेटे वनदीप सिंह के पास 25 लाख रुपए, वनदीप की पत्नी जसपिंदर कौर के पास 25 लाख रुपए, कुलविंदर कौर केपास 50 लाख रुपए, जतिंदर कौर के पास 6 लाख 76 हजार रुपए थे। कुल 2 करोड़ 13 लाख रुपए बरामद किए गए।  सभी लोग पटियाला की तहसील राजपुरा के गांव राजगढ़ के रहने वाले हैं। परिवार के लोगों ने महिलाओं को भी रुपए पकड़ा रखे थे, ताकि किसी को उनपर शक न हो और वे पकड़ में न आ सके। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज जगजीवन राम की अगुवाई में नाके पर गाड़ी को रोका गया। शक होने पर तलाशी ली गई तो 2 करोड़ 13 लाख रुपए मिले। थाना में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह रकम जमीन के सौदे से संबंधित है। इसे एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Police has achieved a lot

Cooperation of common people is also very important to completely eliminate drug abuse from the society –  SSP Surender Lamba Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha : 5 Oct. – SSP Hoshiarpur Surender Lamba while talking to...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के विकास के लिए स्थानीय निकाय विभाग की ओर से नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमीः डा. रवजोत सिंह

स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर निगम को 1.76 करोड़ रुपए की सुपर सकर मशीन की समर्पित होशियारपुर, 3 दिसंबरः  पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामले मंत्री डा. रवजोत सिंह ने आज नगर निगम...
article-image
पंजाब

वार्ड 6 की चुनावी सभा को देख लोग कह रहे थे के चुनाव पार्षद का पर माहौल किसी बड़े चुनाव की चुनाव सभाजैसा ,सुखचैन कमांडो के हक में रखी चुनाव सभा ने धारा रैली का रूप

सात फुट ऊची और तकरीबन 12 फुट चौड़ी स्टेज पर से स्पीकर राणा के.पी के संबोधन को जनसभा  में  उपस्थित हजारों लोगो ने सुना और सुखचैन कमांडो के लिए मांगे वोट सतलुज ब्यास टाइमस राणा...
article-image
पंजाब , समाचार

होशियारपुर का जगरूप सिंह गिरफ्तार : 21 वर्षीय अंजली की चंडीगढ़ में हुई थी हत्या , शादी के3 लिए दबाव डाल रही थी जगरुप पर

चंडीगढ़ : पंजाब के जालंधर के नूरमहल की 21 वर्षीय अंजली की चंडीगढ़ में हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गला घोंट कर मौत की बात सामने आई। वहीं, पुलिस ने मामले...
Translate »
error: Content is protected !!