काली पट्टियां बांधकर अध्यापिकों ने सरकारी नीतियों खिलाफ रोष प्रकट किया

by

गढ़शंकर : पंजाब, यूटी मुलाजम व पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों खिलाफ 20 से 27 मई तक मनाए जा रहे रोष सप्ताह के संबंध में आज गढ़शंकर के अध्यापिकों द्वारा जीटीयू नेता शाम सुंदर कपूर, राज कुमार गढ़शंकर, संदीप कुमार बडेसरों, भाग सिंह, मोहन लाल नूरपुर व परजिंदर सिंह के नेतृत्व मेें विभिन्न स्कूलों में ड्यूटि दौरान काली पट्टियां बांध कर सरकारी नीतियों खिलाफ विरोध प्रकट किया। जानकारी देते जीटीयू के जिला नेता पवन कुमार गोयल व नरेश कुमार भंमियां ने बताया कि सरकार छठे वेतन आयोग का शोशा छोड़ कर मुलाजिम मांगों को दबाने की साजिश रच रही है। नेताओं ने अध्यापिकों की बदलियां तुरंत लागू करने तथा 50 फीसदी स्टाफ की शर्त हटाने, कम्पयूटर सहित अन्य कच्चे व आऊटसोर्स अध्यापिकों को रैगुलर स्केल देकर विभाग में शामिल करने, समूह अध्यापिकों को कोरोना योद्धा घोषित करने, पुरानी पैंशन स्कीम तुरंत बहाल करने, पैंडिंग पदोन्नितयां तुरंत करने, 10वीं तक सभी विद्यार्थियों को वर्दियां मुहैया करवाने आदि की मांग की। इस मौके अध्यापक केशव दत्त, शशिकांत, परमिंदर पक्खोवाल, नरिंदर बीहड़ां, जसपाल सिंह शौंकी, राज कुमार डोगरपुर, नरेश मेहंदवाणी, हरदीप कुमार, बलजीत सिंह, अनुराधा जोशी सहित असंख्या अध्यापक शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के बीए पांचवें सेमेस्टर के परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीएएम खालसा कॉलेज में चल रहे बीए के पांचवें सेमेस्टर के परिणाम शानदार रहे हैं। प्रिंसीपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित बीए पार्ट तीसरा...
article-image
पंजाब

पेट्रोल पंप से दस हजार रुपए लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार

11 जून को 1 सो रुपये का पेट्रोल भराने के बाद पैसे लूटने की घटना। गढ़शंकर -गढ़शंकर होशियारपुर रोड पर स्तिथ बजाज फ्यूल स्टेशन से सौ रुपये का पेट्रोल भराने आए बाइक सवार तीन...
article-image
पंजाब

लुटेरों ने पीछा कर रही पुलिस पर की फायरिंग : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो घायल व 5 काबू; लूट की कार बरामद

मोगा। पिस्तौल के बल पर पांच दिन पहले गांव माहल के व्यक्ति से कार लूट कर फरार हुए लुटेरों के साथ रविवार की शाम गांव चुघा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो...
article-image
पंजाब

2 लोगों की मौत – तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

पटियाला :  समाना-पटियाला रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कार ने पहले असरपुर गांव के पास एक...
Translate »
error: Content is protected !!