कालेवाल बीत में शराब के ठेके के ताले तोड़ कर पचास पेटियां शराब की चोरी

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत क्षेत्र के गांव कालेवाल बीत में देर रात करीव डेढ वजे शराब के ठेके अज्ञात चोर ताले तोड़ कर पचास पेटियां शराब की चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की खंगाल कर चोरों की तलाश कर रही है।
कालेवाल बीत में शराब के ठेके के ताले तोड़ कर पचास पेटियां शराब की चोरी कर ले गए। इसके ईलावा साथ लगते शराब के अहाते में से सिलंडर भी चोर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में छोटे हाथी(टैम्पों) में अज्ञात चोर आए और शराब की पेटियों लाद कर ले गए। शराब के ठेकेदार नंबरदार परमजीत सिंह ने बताया कि पचास पेटी अलग अलग ब्रांड की पेटियां चोर चोरी कर ले गए। जिस की कीमत करीव साढ़े तीन लाख बनती है। एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है और सीसीटीवी फुटेज में छोटा टैम्पों में चोर शराब की पेटियां लाद कर ले गए। लेकिन अभी तक सीसीटीवी फुटेज में टैम्पों का नंबर नहीं दिखा। अभी जांच जारी है और शीध्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखबीर की भगवंत मान को चुनौती – हिम्मत है, निकलवा लें होटल के कागज..

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बादलों के सुखविलास होटल को लेकर दिए बयान पर सुखबीर बादल ने तिखी प्रतिक्रिया जताई है। सुखबीर बादल ने भगवंत मान को स्पष्ट किया है कि यदि उनमें...
article-image
पंजाब

राहुल की गुड बुक्स में आने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे अराजकता की राजनीति

हिमाचल पुलिस द्वारा दिल्ली पुलिस को अवैध रूप से हिरासत में लेने के प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया हिमाचल सरकार का देश की छवि तहस-नहस करने वालों के साथ खड़ा होना शर्मनाक एएम...
पंजाब

कोर्ट कांप्लेक्स में कैंटीन, साइकिल/स्कूटर/कार पार्किंग, फोटो स्टेट दुकान व अन्य जन उपयोगी सेवाओं के लिए नीलामी 16 मार्च को

होशियारपुर, 02 मार्च: सिविल जज(सीनियर डिविजन )होशियारपुर रुपिंदर सिंह ने बताया कि माननीय हाई कोर्ट के ज्यूडिशियल कोर्टस प्रीमाइसिस व कंपाउंड फंड नियम, 2013 के अंतर्गत इस कोर्ट कांप्लेक्स में 16 मार्च 2022 को...
Translate »
error: Content is protected !!