“किन्नर कैलाश” यात्रा के दौरान 2 श्रद्धालुओं की मौत, 800 से ज्यादा रेस्क्यू, अभियान जारी

by

एएम नाथ। किन्नौर : किन्नौर जिला की दुर्गम किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान एक दुःखद हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बीते सोमवार देर शाम यात्रा मार्ग पर स्थित गुफा के समीप पश्चिम बंगाल निवासी एक श्रद्धालु राजीब कुंडू (पता: 125, बेनीमाधव तला, त्रिवेणी, चिनसुरा मगरा, हुगली – 712503) की ऑक्सिजन की कमी के कारण मृत्यु हो गई।

वहीं, एक अन्य श्रद्धालु की मौत पूर्वनी गांव से नीचे उतरते समय पांव फिसलने और गहरी खाई में गिरने से हुई है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमें शव को बाहर निकालने के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गई हैं।
लगातार भारी बारिश के चलते यात्रा मार्ग के कई हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। करीब 500 से अधिक श्रद्धालु मिलिंग खट्टा और आसपास के क्षेत्रों में फंसे हुए थे। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
उपायुक्त किन्नौर के अनुसार, अब तक 416 श्रद्धालुओं को कांग्यरंग क्षेत्र से रस्सियों से बनाए गए अस्थायी पुलों के सहारे सुरक्षित निकाला गया।
करीब 350 श्रद्धालुओं को पूर्वनी गांव से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।
राजीब कुंडू का शव पार्वती कुंड के पास से बरामद कर मिलिंग खट्टा तक लाया गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किन्नौर प्रशासन ने किन्नौर कैलाश यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि वे मौसम सामान्य होने और आधिकारिक सूचना आने तक यात्रा मार्ग पर न जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी के हक के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार : आने वाले पांच साल में कांगड़ा की तस्वीर बदलेगीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कागंड़ा में जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा की एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मटौर में एक विशाल जनसभा को...
हिमाचल प्रदेश

गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण से प्रभावित परिवार 8 व 9 जनवरी को जाँच सकते हैं अपने रिकॉर्ड

धर्मशाला, 7 जनवरी। अतिरिक्त ज़िलादंडाधिकारी रोहित राठौड़ ने बताया कि गगल हवाई अड्डा के विस्तारीकरण में भड़ोत, जुगेहड़, क्योड़ियां, बल्ला, सहौड़ा, भेड़ी व ढुगियारी खास महालों के प्रभावित परिवारों का विवरण/ सूचियां पुनर्वासन एवं...
article-image
पंजाब

क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ : 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 1 गिरफ्तार, आरोपी के कुख्यात स्मगलर चीता से संबंध

अमृतसर : पंजाब पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स को बरामद किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन...
article-image
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनवाकर 16 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 19 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस ने अमनदीप सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव इब्राहिम पुर, थाना गढ़शंकर की शिकायत के अनुसार उसे फर्जी वीजा लगवाकर विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख 20...
Translate »
error: Content is protected !!