किन्नौर के “यूला कंडा” में पत्थर गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत

by

एएम नाथ। किन्नौर :  किन्नौर जिले के युला कंडा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिर युला कंडा के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु रास्ते में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालु पैदल मंदिर की ओर जा रहे थे कि अचानक ऊपर से चट्टानें और भारी पत्थर गिर पड़े। हादसा इतना अचानक हुआ कि श्रद्धालु खुद को बचा नहीं सके।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत प्रशासन और पुलिस को दी। राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है।
जन्माष्टमी के पर्व पर हर साल बड़ी संख्या में लोग युला कंडा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन इस बार अचानक हुए प्राकृतिक हादसे ने माहौल को गमगीन कर दिया।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बारिश और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में यात्रा करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
यह हादसा हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही पत्थरबाजी और भूस्खलन की खतरनाक स्थिति को भी उजागर करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांवड़ लेकर पंजाब लौट रहे दो किशोरों की मौत : लखनौता चौराहे पर पिकअप की चपेट में आकर

फिरोजपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ लेकर लौट रहे पंजाब के फिरोजपुर निवासी दो किशोरों की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं,...
article-image
पंजाब

शहीदों की याद को समर्पित पिपलीवाल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया , 50 यूनिट रक्तदान

गढ़शंकर।  युद्ध में शहीद हुए शहीदों की याद को समर्पित सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में राधा कृष्ण मंडल, मां ज्वाला जागरण कमेटी व समस्त संगत पिपलीवाल (बीनेवाल) ने बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर के सहयोग से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध कटाई से पहाड़ बने तबाही का मैदान और जनता बेहाल : सुप्रीम कोर्ट

एएम नाथ । नई दिल्ली/शिमला :  सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि पहाड़ी इलाकों में जंगलों की अवैध कटाई इंसानियत के लिए आफ़त बन रही है। अदालत ने टिप्पणी की कि जब जंगल ही...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की बड़ी सफलता : 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में जीता रजत पदक

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 फरवरी। ऊना जिले के अंब उपमंडल के ललियाड़ संतु गांव के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में...
Translate »
error: Content is protected !!