किन्नौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 2 की मौत, चार गंभीर घायल

by
एएम नाथ। किन्नौर :   हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा बीते दिन देरशाम को पेश आया हुआ है। हादसे की सूचना पुलिस को बुधवार सुबह मिली हुई है। जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्रुआ गांव में बोलेरो कैम्पर (HP 25C-2009) खाई में गिरने से दो की मौत, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में हादसे के समय 6 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान संदीप (25) पुत्र सुंदर लाल निवासी ब्रुआ तथा संजीव पुत्र लक्ष्मी भगत निवासी ब्रुआ के रूप में हुई है। घायलों में परमवीर पुत्र बुद्धि, विपिन पुत्र किशोरी, कुशाल पुत्र सुबीर दास तथा मुकेश पुत्र किशोरी शामिल है। सभी ब्रुआ निवासी बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा के साथ प्रोफेसर ने किया गंदा काम : छात्रा ने मौत से पहले वीडियो बना सुनाई आपबीती

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा की मौत के बाद 3 छात्राओं और एक प्रोफेसर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरे दिन कोरोना से दूसरी मौत इस हफ्ते में : भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना किया अनिवार्य

शिमला : कोरोना संक्रमण से कल भी मंडी जिले में 19 वर्षीय युवती की इस संक्रमण से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतका दूसरी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थी। इसके साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी तक बनेगी हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी : गुटबाजी पाटकर संतुलन स्थापित करने की बड़ी चुनौती :

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन अगले साल जनवरी महीने तक हो सकता है. नई कार्यकारिणी के गठन के लिए तीन दिन तक शिमला स्थित राजीव भवन में बैठकों का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

एएम नाथ। चिंतपूर्णी : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नव कालिया ने विधिवत रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!