‘किशोरावस्था के तनाव को नियंत्रित करके जीवन में आगे बढ़ें’ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

by
एएम नाथ। हमीरपुर 04 नवंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध मनोविज्ञानी एवं काउंसलर शीतल वर्मा ने मानसिक तनाव के लक्षणों और इस पर नियंत्रण एवं प्रबंधन के बारे में छात्राओं के साथ संवाद किया।
शीतल वर्मा ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में मानसिक तनाव हमारी आम दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है, परन्तु जो व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक तौर से स्वस्थ होता है और मानसिक तनाव का बेहतर प्रबंधन करता है तथा इसे नियंत्रित कर लेता है, वह जीवन में निरंतर आगे बढ़ता जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों को परीक्षा के समय तथा आजीविका के लिए कॅरियर पेशे का चुनाव करते हुए अक्सर तनाव हो जाता है। इस तनाव को नियंत्रित करके जीवन में उन्नति की जा सकती है।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता शर्मा ने भी छात्राओं का मार्गदर्श करते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते समय सही शब्दों का प्रयोग करें तथा नकारात्मक भाषा से बचें। उन्होंने कहा कि हमें आभार तथा प्रशंसा व्यक्त करने और दूसरों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्रधानाचार्य राजेश चंद्र ने भी छात्राओं को संबोधित किया और कार्यक्रम के आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग का आभार व्यक्त किया। इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित करने का आह्वान भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बेटे की खातिर पिता ने की हत्या- दो युवकों में हुआ झगड़ा

बरनाला :  पंजाब में इस वक्त कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। पंजाब में हत्या और लूट की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला बरनाला के गांव धनौला से सामने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएंः डीसी

सड़क सुरक्षा माह का राघव शर्मा ने किया शुभारंभ, शहर में निकाली जागरूकता रैली ऊना  : 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एमसी पार्क से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चलाया विशेष सफाई अभियान: विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा

ऊना – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत चलाए...
Translate »
error: Content is protected !!