किसानों को पावर वीडर ट्रैक्टर विधायक किशोरी लाल ने संसाल में किए आबंटित : राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु लगातार प्रयासरत : किशोरी लाल

by
ग्राम पंचायत बंडियां के राजल गांव का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं
एएम नाथ। बैजनाथ, 23 नवंबर :  बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत संसाल में कृषि विभाग के सौजन्य से किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पावर वीडर ट्रैक्टरों का आवंटन किया गया।
उन्होंने किसानों संबोधित करते हुए विधायक कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पावर वीडर के उपयोग से खेतों के कार्य आसानी से और कम समय में पूरे किए जा सकेंगे, जिससे किसानों की लागत में कमी आएगी और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।
विधायक ने कहा कि आधुनिक उपकरणों का उपयोग कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है और राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश का प्रत्येक किसान उन्नत तकनीक से लाभान्वित हो। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे उपलब्ध योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा वैज्ञानिक खेती अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें।
इसके उपरांत विधायक किशोरी लाल आज ग्राम पंचायत बंडियां के राजल गांव का दौरा का ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु उपस्थित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की सुविधा, बुनियादी ढांचे के विकास, सामाजिक सुरक्षा और किसानों–महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंच रहा है।
गांव में पेयजल समस्या को प्राथमिकता देते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र और प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने हेतु सरकार और विभाग पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने गांव में गैस सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुमन कुमारी, उपप्रधान संसाल संजीव कुमार, कनिष्ठ अभियंता जलशक्ति राजेश शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, कै० जगदीश राणा, कै० संसार चंद राणा, चमन भंगालिया सहित किसान, ग्रामीण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईईसी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीयमहिला दिवस का भव्य आयोजन

बी बी एन, 8 मार्च (तारा) : जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भीअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन विभाग की टीम ने किए 6 गिरफ्तार : गिलहरी के सात पंजे, 278 गिदड़ सिंग्गी, अन्य जीवों के 90 से अधिक नाखून, सांप की त्वचा, कुछ हड्डियां, 50 मांस के टुकड़े व गोह के नौ पंजे बरामद :

चंबा :   संरक्षित वन्य जीवों के अंगों की तस्करी मामले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपितों के ठिकानों से भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग बरामद हुए हैं।  वन विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS अशोक तिवारी होंगे डीजी विजिलेंस हिमाचल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कैडर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी को प्रदेश सरकर ने डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो के पद पर तैनाती दी है। आईपीएस अधिकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिंदवाणी से पंडोरी बीत, कोट की बदतर हालत :  बरसात का मौसम शुरू होते ही जगह जगह बने गड्डे में भरा पानी, दोपहिया वाहन चालकों को दस किलोमीटर घूम क्र जाना पड़ रहा

गढ़शंकर :  महिंदवाणी से पंडोरी बीत (गढ़शंकर नंगल रोड़) की बदतर हालत बरसात का मौसम शुरू होते ही जगह जगह छपड़ का धारण कर चुका है। जिससे इस सड़क से गुजरने वाले हजारों लोक...
Translate »
error: Content is protected !!