किसानों को 4.04 रुपए प्रति यूनिट सब्सिडी देने की अधिसूचना जारी : किसानों को सस्ती बिजली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

by

एएम नाथ। शिमला :  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को केवल एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार प्रति यूनिट 4.04 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि अधिसूचना जारी होने में थोड़ी देरी के कारण कुछ किसानों को अस्थायी रूप से बढ़ी हुई दरों पर बिजली बिल मिले हैं। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों से अतिरिक्त वसूल की गई राशि को आगामी बिलों में समायोजित कर राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में सभी आवश्यक व प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी के टप्पर गांव में सड़क हादसा, पंचायत सचिव मनोज अत्री की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। डलहौज़ी : पुलिस थाना डलहौज़ी के अंतर्गत आने वाले टप्पर गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम पंचायत सचिव मनोज अत्री की मौके पर ही मौत हो गई। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली ने नगरोटा का परचम प्रदेश के साथ देश में लहराया : बाली

बाल मेले के आयोजन से मिलती है हर वर्ष नई ऊर्जा।, विख्यात गायक कुलविंदर बिल्ला बाल मेले में होंगे स्टार गायक। 72 करोड रुपए सौंदर्य करण की विभिन्न योजनाओं पर होंगे खर्च : बाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैलरी-पेंशन पर सरकार का 42 फीसदी बजट खर्च : BJP पर भड़के सीएम सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सैलरी और पेंशन पर 42 फीसदी बजट खर्च हो रहा है. राज्य में कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए सिर्फ 28 फीसदी ही बजट बच जाता है. प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झंडा चढ़ाने की रस्म व जोहड़ पूजा के साथ शुरू हुआ दो सप्ताह तक चलने वाला मेला

पट्टा मेहलोग, 2 अप्रैल (तारा) : क्षेत्र का ऐतिहासिक व लाखों श्रद्धालुओं की अगाध धार्मिक आस्था का प्रतीक मेला जोहड़ जी साहिब वीरवार को विधिवत अरदास व झंडा चढ़ाने की रस्म व जोहड़ पूजा के...
Translate »
error: Content is protected !!