किसानों ने चंडीगढ़ में रैली कर फसल नुकसान के मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग

by

चंडीगढ़, 26 नवंबर  :  संयुक्त किसान मोर्चा के परचम तले पंजाब के हजारों किसान बुधवार को दशहरा मैदान में एकत्र हुए और सरकार पर स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के आधार पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाया।

प्रदर्शनकारी किसान अब निरस्त हो चुके कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन के पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एकत्र हुए थे।

पांच साल पहले 26 नवंबर को किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू किया था, जिसके परिणामस्वरूप तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर एक साल से अधिक समय तक धरना दिया गया था।

बुधवार की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की और कजहेड़ी चौक (सेक्टर 42/43-52/53) से लेकर स्माल चौक (सेक्टर 42/43) और अटावा चौक (सेक्टर 35/36/42/43) तक कई सड़क मार्गों पर यातायात को प्रतिबंधित या परिवर्तित कर दिया।

विभिन्न मांगों के बीच प्रदर्शनकारी किसानों ने मांग की कि सरकार को अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) करते समय कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को बाहर रखना चाहिए।

किसान नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने कहा कि उन्हें खबर मिली है कि कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) में शामिल किया जाएगा और वे इस तरह के किसी भी कदम का विरोध करेंगे।

पटियाला ने कहा कि किसानों ने प्रस्तावित विद्युत (संशोधन) विधेयक, 2025 को वापस लेने की मांग की, जिसका उद्देश्य “विद्युत वितरण क्षेत्र का निजीकरण करना” है।

उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार केंद्र को पत्र लिखकर विधेयक पर अपना विरोध दर्ज कराए और विधानसभा में इसके खिलाफ प्रस्ताव लाए।

उन्होंने अगस्त-सितंबर में राज्य में आई भारी बाढ़ के दौरान फसलों और घरों को हुए नुकसान, और जान-माल के नुकसान के लिए मुआवजे में बढ़ोतरी की भी मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने पराली जलाने के आरोप में किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की और सीनेट चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों की मांग को स्वीकार करने की भी मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस दिन करेंगे दूसरी शादी, कौन हैं दुल्हन? ..जानिए क्यों हुआ था पहली पत्नी से तलाक

एएम नाथ : शिमला l हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी 22...
article-image
पंजाब

5 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली : 88 साल के महंत द्वारका दास की, करीब 3 करोड़ मिलेंगे महंद द्वारका दास को

डेरा बस्सी : डेरा बस्सी के नजदीक गांव त्रिवेदी कैंप में एक 88 साल के महंत द्वारका दास की 5 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। लोहड़ी बंपर का पहला इनाम उन्हें मिला है।...
article-image
पंजाब

Ravi nadan Shastri Honoured by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.31 : Renowned bhajan singer Ravi nadan Shastri Ji Maharaj from Vrindavan was felicitated by members of the Bharat Sanatan Dharma Mahavir Dal during the Ram Navami festival and bhajan sandhya organised by...
article-image
पंजाब

राइफल शूटिंग में रिशीका बिश्नोई का शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : 69 वीं राजस्थान राज्य स्तरीय स्कूल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता अंडर फोर्टीन का आयोजन ब्राइट इंडिया पब्लिक स्कूल अजमेर में किया गया। इस प्रतियोगिता में जोधपुर की राष्ट्रीय निशानेबाज रिशीका बिश्नोई ने...
Translate »
error: Content is protected !!