किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खत्म किया अनशन : 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

by

चंडीगढ़ । किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। डल्लेवाल ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले साल 26 नवंबर को अनशन शुरू किया था।

डल्लेवाल ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में आयोजित ‘किसान महापंचायत’ में घोषणा की कि वह अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर रहे हैं।

डल्लेवाल ने ‘महापंचायत’ में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ”आप (किसानों) सभी ने मुझसे आमरण अनशन खत्म करने को कहा है। आंदोलन को बनाए रखने के लिए मैं आपका ऋणी हूं। मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। मैं आपके आदेश को स्वीकार करता हूं।”

डल्लेवाल संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के संयुक्त मंच के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए पिछले साल 26 नवंबर को आमरण अनशन शुरू किया था।

जनवरी में केंद्र द्वारा किसान नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद, डल्लेवाल ने खनौरी विरोध स्थल पर चिकित्सा सहायता लेने पर सहमति जताई थी, लेकिन अपना अनशन समाप्त नहीं किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में भाजपा की जीत का दावा : अकाली दल से गठबंधन पर सीआर पाटिल बोले- फैसला सार्वजनिक होगा

मोहाली में केंद्रीय मंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी का सिख गुरुद्वारों से गहरा जुड़ाव; सतनाम सिंह संधू ने मनीला में गुरुद्वारा दौरे को बताया सिख समुदाय के लिए गर्व की बात मोहाली, 17 नवंबर।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित युवक ग्रिफ्तार : आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में पुलिस ने लिया

|गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा आरोपी का आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में नहीं चलेगी बंटवारे की राजनीति , बंगाल वाला फॉर्मूला यहां नहीं होगा सफल : सीएम मान

चंडीगढ़  :   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चार दिवसीय ‘शुक्राना यात्रा’ के आज तीसरे दिन भाजपा पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि भाजपा वोटों के लिए पंजाब की सदियों पुरानी भाईचारे की मजबूत...
पंजाब

कोलकाता रेप-मर्डर केस: दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा – ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ

कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए सनसनीखेज ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!