किसान बजट वाले दिन विधानसभा तक करेंगे पैदल मार्च

by
चंडीगढ़ । जाब में किसानों का आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद सीएम को बैठक बीच में छोड़नी पड़ी थी। किसानों का आरोप था कि उनकी मांगों को अनसुना किया गया था।
इसके बाद, किसानों ने 16 मार्च को एक और बैठक का ऐलान किया, जिसमें मुख्यमंत्री को आमंत्रित कर चर्चा करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, सरकार से इस पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया।
गांव लेले में हुई घटनाओं की कड़ी निंदा
किसानों ने बैठक में हाल ही में गांव लेले में हुई घटनाओं की कड़ी निंदा की, जहां उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया था। किसानों ने साफ कहा कि वे इस अन्याय के खिलाफ खड़े रहेंगे और इसका विरोध करेंगे बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को और तेज करेंगे।  26 मार्च को, जब पंजाब का बजट पेश होगा, किसान चंडीगढ़ के सेक्टर 34 ग्राउंड में इकट्ठा होंगे और वहां से पैदल मार्च करते हुए पंजाब विधानसभा तक पहुंचेंगे।
किसान संगठन पूरे पंजाब में जागरूकता अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं।  पर्चे वितरित कर विभिन्न जिलों में लोगों को आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी, साथ ही बरनाला, अमृतसर और जालंधर में किसान महापंचायतों का आयोजन भी किया जाएगा, जहां आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।
            किसानों का कहना है कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है, जैसे कि एमएसपी की गारंटी और कर्जमाफी ।. यदि सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज करती है, तो किसानों ने चेतावनी दी है कि वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में मौत : मुक्तसर निवासी 2 दिन पहले गया था,पहुंचते ही हार्ट अटैक आया

मुक्तसर : कमुक्तसर के गांव गांधरा निवासी कमलजीत सिंह की मौत हो गई। कमलजीत 2 दिन पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश गया था। जिसकी वहां दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।...
article-image
पंजाब

पुलिस ने गढ़शंकर, समुंदड़ा , बीनेवाल व सैला खुर्द में निकाला फ्लैग मार्च

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने आज डीएसपी दलजीत सिंह खख के नेतृत्व में गढ़शंकर के तमाम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने गढ़शंकर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान डीएसपी दलजीत सिंह खख ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!