किसान शुभकरण सिंह को दी श्रद्धांजलि : किसानों ने शाम को ​​​​​​शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाला

by

शंबू बॉर्डर / खनौरी बॉर्डर : किसान आंदोलन के आज 12वें दिन स्थिति शांतिपूर्ण रही।किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टालने के बाद अब अभी भी दिल्ली जाने के लिए आए पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान मजदूर यूनियन के महासचिव सरवण पंधेर ने कहा कि इस पर उसी दिन फैसला लेंगे। किसानों ने शनिवार शाम को ​​​​​​शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाला। जिसमें बठिंडा के किसान शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

वहीं आंदोलन में लापता किसान प्रितपाल के रोहतक PGI में भर्ती होने की सूचना के बाद पंजाब के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल को लेटर लिखा है। जिसमें घायल किसान को पंजाब को सौंपने के लिए कहा गया। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, खनौरी बॉर्डर पर बठिंडा के युवा किसान शुभकरण का अभी अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। पंजाब सरकार ने परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। किसान संगठनों और परिवार की मांग है कि पंजाब पुलिस शुभकरण की मौत के मामले में हत्या की FIR दर्ज करे। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि हरियाणा की CID के 200 से ज्यादा आदमी जो शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन में घुसे हुए हैं, ये लोग किसान नेताओं को टारगेट बनाने की फिराक में हैं। वह नेताओं का एक्सीडेंट करा सकते हैं या फिर लड़ाई-झगड़ा कर उन पर अटैक भी कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कृषि विकास विभाग  गढ़शंकर द्वारा गांव डल्लेवाल में ढाई एकड़ में मूंगफली का प्रदर्शनी प्लाट लगाया

गढ़शंकर।  कृषि विकास विभाग, ब्लॉक कार्यालय गढ़शंकर द्वारा नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी मिशन तहत गांव डल्लेवाल में फॉर्म में ढाई एकड़ में मूंगफली का प्रदर्शनी प्लाट लगाया गया।  सहायक तकनीकी मैनेजर बलराज राय ने बताया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 13वां विशाल भंडारा का शुभारंभ

गढ़शंकर l श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13वां विशाल भंडारा...
article-image
पंजाब

श्री खुरलगढ़ साहिब में बाबा संगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया : बा संगत सिंह चमकौर युद्ध में मुगल सेना से लड़ते हुए शहादत प्राप्त दी थी –

गढ़शंकर, 25 दिसम्बर : तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक तीर्थ श्री खुरालगढ़ साहिब में शहीद भाई संगत सिंह जी की शहादत को समर्पित कीर्तन दीवान सजाया गया जिसमें बाबा केवल सिंह ने कीर्तन...
Translate »
error: Content is protected !!