किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द करवाएं अपना आधार सत्यापन

by

ऊना :13 जुलाई: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी सत्यापन करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत किसान पीएम किसान पोर्टल या ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी सत्यापन विकल्प द्वारा स्वयं अपना आधार प्रमाणीकरण निःशुल्क कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में आधार से लिंक मोबाईल पर ओटीपी आएगा जिसका उपयोग कर आधार सत्यापन पूर्ण होगा। राघव शर्मा ने कहा कि यदि किसी किसान का आधार मोबाईल से लिंक नहीं है या ओटीपी नहीं आ रहा है तो वह नजदीकी लोकमित्र केंद्र से सम्पर्क कर बायोमैट्रिक मशीन द्वारा भी आधार प्रमाणीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा 15 रूपये शुल्क तय किया गया हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया 20 जुलाई तक पूर्ण की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत आगामी किश्त का लाभ ई-केवाईसी करवाने के बाद ही संभव है। इसके अलावा योजना के लाभार्थी की भूमि संबंधी जानकारी भी अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अपने क्षेत्र के पटवारी से सम्पर्क स्थापित करके अपनी भूमि संबंधी जानकारी पूर्ण करवाएं ताकि उसे पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट किया जा सके।
डीसी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त आधार नंबर पर आधारित प्रणाली के माध्यम से जारी की जा रही है जोकि सीधे किसानों के आधार से लिंक बैंक खाते में प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि आगामी किश्त का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते को 15 जुलाई तक आधार से लिंक करवाना सुनिश्चित करें।
-0-
#himachalpradesh #una #PMKisanSammanNidhi

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कसारू पंचायत में ‘सरकार जनता के घर द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन; मंत्री राजेश धर्मानी ने बिजली, पानी, और सड़कों से जुड़ी दर्जनों समस्याएं सुनी

रोहित भदसाली।  कसारू, 26 अक्टूबर – कसारू पंचायत में आज ‘सरकार जनता के घर द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन थियेटर में डाक्टर ने महिला कर्मी से की अश्लील हरकतें, AIIMS बिलासपुर का मामला

एएम नाथ। बिलासपुर एम्स बिलासपुर में कार्यरत महिला कर्मी द्वारा चिकित्सक पर अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए गए हैं। महिला कर्मी की ओर से इस बारे में शिकायत एम्स प्रबंधन को सौंपी है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने का प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बनने वाला है, जहाँ महिलाओं की विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव है। राज्य के विधानसभा ने इस संबंध में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल रायजादा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

ऊना । ऊना से कांग्रेस की विधायक सतपाल रायजादा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में...
Translate »
error: Content is protected !!