किसी भी प्रकार की हिंसा के पक्ष में नहीं : समाज के बहुत-से लोग दूसरे धर्मों के प्रति घृणा फैला रहे – जत्‍थेदर हरप्रीत सिंह

by

अमृतसर। तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह किसी भी प्रकार की हिंसा के पक्ष में नहीं हैं। जत्थेदार हरप्रीत सिंह श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में रविवार को आयोजित धार्मिक समागम में उपस्थित थे।  उनसे लुधियाना में शिव सेना नेता संदीप थापर हुए हमले को लेकर प्रश्न पूछा गया था। उन्होंने कहा कि समाज के बहुत-से लोग दूसरे धर्मों के प्रति घृणा फैला रहे हैं तथा किसी भी धर्म के प्रति नकारात्मक शब्दावली का प्रयोग करना घृणा फैलाने के समतुल्य है।

अमृतपाल सिंह के स्‍वजनों से भी की भेंट:  जत्थेदार ने कहा कि देश के अन्य समस्त राज्यों में किसी पर एनएसए लगाने की अवधि मात्र एक वर्ष है परंतु पंजाब में यह अवधि दो वर्ष है जो अनुचित है। उन्होंने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के स्वजनों से भेंट भी की। इससे पहले अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह व माता बलविंदर कौर ने कहा कि अमृतपाल संसद में सांसद रूप में शपथ ले चुके हैं इसलिए अब सरकार को एनएसए हटाकर उन्हें रिहा कर देना चाहिए। शिरोमणि अकाली दल (बादल) में जारी गुटबाजी पर जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि गुटबाजी अशोभनीय है, किसी भी पार्टी में गुटबाजी शोभा नहीं देती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेंगू “एडीज” मच्छर के काटने से फैलता है : डॉ.मनप्रीत सिंह बैंस

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : राष्ट्रीय डेंगू दिवस” पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ.बलबीर सिंह और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ.पवन कुमार के दिशा निर्देशानुसार तथा सीनियर मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज सीएचसी हारटा बडला डॉ.मनप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

तरनतारन में सरकार की ईमानदार और जनहितैषि नीतियों की हुई जीतः संदीप सैनी

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : तरनतारन में आम आदमी पार्टी की जीत उसकी ईमनानदार और जनहिथौषि नीतियों पर काम कर रही सरकार की जीत है। जिसके लिए तरनतारन की जनता के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपीं गई अहम जिम्मेदारियां….जानें किसको क्या मिला?

चंडीगढ़ :  पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री और अकाली दल के...
article-image
पंजाब

884 आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा : 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान

चंडीगढ़ : पंजाब में 884 आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने के विरोध में सोमवार 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इस दौरान आम...
Translate »
error: Content is protected !!