कुंभ नहाने पत्नी को लेकर गया प्रयागराज…..लड़कियों को फांसकर करता था खेल -इधर फूट गया पाप का घड़ा

by
राजधानी पटना में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित तीन लड़कियों को मुक्त करवाया है। पुलिस ने रविवार देर रात कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी की और तीन लड़कियों को मुक्त कर लिया।
पूछताछ के दौरान लड़कियों ने जो खुलासे किए वह चौंकाने वाले थे। हालांकि इस गिरोह को चलाने के आरोपी पति-पत्नी फरार हैं। इधर, पुलिस ने मुक्त कराई गई सभी युवतियों से पूछताछ के आधार पर छानबीन शुरू करते हुए उन्हें बालिका गृह भेज दिया है।
पति-पत्नी चलाते थे सेक्स रैकेट
पटना पुलिस के सामने देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि गैंग का सरगना पति पत्नी हैं। पति आदित्य आनंद उर्फ़ अमन भोली भाली लड़कियों को जाल में फंसा कर लाता है साथ ही वही ग्राहक भी खोजता है। फिर अमन और उसकी पत्नी ग्राहकों के साथ डील फाइनल होने पर युवतियों को पटना के करबिगहिया, मीठापुर और बाईपास समेत अन्य इलाकों में होटल में भेजता था।
नौकरी के नाम पर फंसाया, करवाने लगा गंदाकाम
पुलिस की पकड़ में आई एक नाबालिक लड़की ने बताया कि दिसंबर में वह अपने घर से भाग कर पटना आई थी। पटना जंक्शन पर उसकी मुलाकात आदित्य आनंद से हुई जिसने नौकरी का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए कहा। युवती ने बताया कि आदित्य ने नौकरी के साथ ही मुफ्त रहने खाने
की भी बात कही थी और अपने साथ लेकर कदमकुआं चला गया फिर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गंदा काम किया। बंधक बनाकर लगातार हमसे गंदा काम करवाने लगा।
लड़कियों की उम्र के हिसाब से लगता था रेट
युवती ने बताया कि लड़कियों को झांसे में फंसा कर अपने चंगुल में लेने के बाद उसे नशीली दवा खिला कर उसके साथ गलत काम किया जाता है। ग्राहकों से नई और नाबालिग लड़कियों का रेट भी अधिक लिया जाता है साथ ही उनकी डिमांड भी अधिक होती है। पति पत्नी फोन पर ग्राहकों से बातचीत कर फिर व्हाट्सएप पर फोटो भेजते थे। डील फाइनल हो जाने पर फिर उन्हें होटलों में भेजा जाता था।
युवती की तलाश में पहुंची थी पुलिस
मामले में एसएसपी के निर्देश पर कदमकुआं थाना की पुलिस टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर जांच करते हुए दिसंबर में गुम हुई लड़की की खोज करते हुए पोस्टल पार्क पहुंची। जांच टीम में कदमकुआं थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई अनु सिंह, साजिद अख्तर दल बल के साथ जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क के खास महल स्थित एक मकान में छापेमारी की और एक नाबालिग लड़की सहित तीन लड़कियों को मुक्त कराया। पुलिस ने मुक्त कराई गई लड़कियों से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।
सरगना पति पत्नी गए हैं महाकुंभ स्नान के लिए
मामले में पुलिस ने जब गैंग के सरगना पति पत्नी आदित्य आनंद उर्फ़ अमन और उसकी पत्नी हनी के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह महाकुंभ स्नान के लिए गए हैं। जिस मकान में छापेमारी की गई थी वह मकान भी अमन ने अपने नाम पर किराया पर लिया था। हालांकि पुलिस सरगना पति पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदेश में 190 करोड़ रुपए की लागत से तहसीलों का होगा कायाकल्प: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 6.50 करोड़ की लागत से बनने वाले होशियारपुर तहसील कांप्लेक्स व फर्द केंद्र के निर्माण कार्य का रखा नींव पत्थर होशियारपुर, 11 दिसंबर:  राजस्व, आपदा प्रबंध, जल सप्लाई व सैनीटेशन मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने 4 लाख फर्जी छात्रों के खिलाफ की FIR दर्ज : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन का मामला

चंडीगढ़ : सीबीआई ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन के मामले में शुक्रवार को 4 लाख से अधिक फर्जी छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारी ने बताया कि पंजाब एवं...
article-image
पंजाब

थाने में व्यक्ति ने रात में घुसकर तलवार से कर्मचारियों पर किया हमला : 2 पुलिसकर्मी घायल, हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार

लुधियाना : लुधियाना में पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने रात में घुसकर कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हाथ में तलवार लिए व्यक्ति अंदर घुसा तो उसे देख पुलिस वाले जान बचाने के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिस स्कूल में पढ़ती है बेटी : छात्राओं से टीचर ने कर दी घिनौनी हरकतें

रोहित भदसाली। मंडी :   अपनी बेटी की उम्र की छात्राओं से कैसे एक शिक्षक छेड़छाड़ और अशलील बातें कर सकता है? जिन छात्राओं से टीचर ने घिनौरी हरकतें की हैं, उसकी बेटी और बेटी...
Translate »
error: Content is protected !!