कुनिहार विकास सभा ने उठाई एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की तैनाती और डॉ. प्रिया चक्रवर्ती की नाइट ड्यूटी हटाने की मांग

by

योगेश चौहान : अर्की- कुनिहार विकास सभा ने सिविल अस्पताल कुनिहार में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की शीघ्र तैनाती की मांग उठाई है। सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने जारी बयान में कहा कि हाल ही में तीन चिकित्सकों की नियुक्ति की बात कही गई है, लेकिन जानकारी के अनुसार ये सभी नए नियुक्त जूनियर डॉक्टर हैं। जबकि विकास सभा लंबे समय से अस्पताल में एक एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग स्वास्थ्य मंत्री तथा स्थानीय विधायक के समक्ष उठाती रही है।

उन्होंने कहा कि आसपास के शायरी और अर्की अस्पतालों में एमडी विशेषज्ञ उपलब्ध हैं, लेकिन कुनिहार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में आज तक एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धनीराम तनवर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की से आग्रह किया कि अस्पताल की प्रभारी एवं एमडी सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. प्रिया चक्रवर्ती की नाइट ड्यूटी न लगाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सैकड़ों मरीज प्रतिदिन उनकी सेवाओं का लाभ उठाते हैं और यदि उन्हें रात्रि ड्यूटी करनी पड़ती है तो दिन के समय मरीजों को उपचार में कठिनाई होती है।
उन्होंने सुझाव दिया कि अस्पताल में नियुक्त जूनियर चिकित्सकों की नाइट ड्यूटी लगाई जाए, जबकि डॉ. प्रिया चक्रवर्ती की सेवाएं दिन के समय उपलब्ध कराई जाएं ताकि अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विकास सभा पूर्व में भी स्वास्थ्य विभाग को कई बार पत्र भेज चुकी है। सभा ने स्वास्थ्य विभाग से जनहित में दोनों मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भूपनगर दंगल में ईरान के होदी ने जीती बड़ी माली : 250 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच,

पांच लाख रुपये के इनाम बांटे बद्दी, 19 जून।  ग्राम पंचायत भटोली कलां के तहत भूपनगर में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के नामी पहलवानों ने दमखम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में संक्रांति पर्व मौके राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी की ओर से संगतों को कीर्तन द्वारा निहाल किया

ऊना / दलजीत अज्नोहा : श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी की ओर से संक्रांति का पर्व समूह संगतिनके सहयोग से बहुत ही प्रेम वा श्रद्धा से मनाया इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश रेल परियोजनाओं को पूरा करने में करें रेलवे का सहयोग : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में रेल परियोजनाओं को भरपूर बजट देने के लिए जयराम ठाकुर ने जताया केंद्र का आभार नशे से हो रही मौतें दु:खद प्रभावी कार्यवाही करें सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*समूरकलां में जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन* -युवाओं के सर्वांगीण विकास में निहित है समाज की मजबूती : DC जतिन लाल

ऊना, 7  दिसम्बर। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूरकलां में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र (एनवाइके) ऊना द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!