कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में बिलासपुर के लाल को राजकीय समान के साथ दी विधाई बिलासपुर

by

एएम नाथ। बिलासपुर : झंडूता उपमंडल के गांव थेह (डाकघर गंगलोह) के हवलदार बलदेव चन्द, सुपुत्र हवलदार (रिटायर्ड) विशन दास, कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शहीद वीर सैनिक का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो सैकड़ों लोग नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद बलदेव चन्द अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
उनके अंत्येष्टि कार्यक्रम में विधायक जीत राम कटवाल, विवेक कुमार तथा उपायुक्त , एसपी, डीएसपी सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस के सामने नया संकट! तीन महीने पहले भंग हुई थी कार्यकारिणी : मंत्री चंद्र कुमार ने कहा था कांग्रेस का संगठन पैरालाइज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का संगठन पैरालाइज हो गया है. यह कोई और नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार कह रहे हैं. चंद्र कुमार हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहलां के विक्रांत बौंसरा बने डीएसपी

ऊना । हिमाचल प्रदेश के होनहार पुलिस आफिसर एवं गांव देहलां से संबंधित विक्रांत बौंसरा को डीएसपी नियुक्त किया गया है। जिनकी तैनाती शाहपुर (कांगड़ा) में हुई है। सिविल इंजीनियर विक्रांत बौंसरा वर्ष 2008...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फूट-फूट कर रोती नजर आईं हर्षा रिछारिया: इस संत पर लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ में हर रोज लाखों लोग आस्था की डूबकी लगा रहे हैं. इसमें देश भर से साधु-संत भी पहुंचे हैं। अलग-अलग अखाड़ों के संत अपने-अपने शिष्यों के साथ महाकुंभ में डेरा डाले हुए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल ही भविष्य की असली डिग्री — संतोषगढ़ में छात्रों ने देखा हुनर का संसार

रोहित जसवाल । संतोषगढ़ :  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक क्षेत्र गोंदपुर जयचंद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र छात्राओं ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!